Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Navratri 2023 Day 4: नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की होती है पूजा, जानें भोग रेसिपी

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 11:07 AM (GMT+05:30)

    Navratri 2023 Day 4 नवरात्र का पर्व हर जगह बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज यानी नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की आराधना की जाती है। देवी मां ...और पढ़ें

    Navratri Day 4: इस दिन मां कूष्मांडा की होती है पूजा
    Navratri Day 4: इस दिन मां कूष्मांडा की होती है पूजा

    HighLights

    1. नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा होती है।
    2. यह दिन समृद्धि और शांति का प्रतीक है।
    3. मां कुष्मांडा को मालपुआ का भोग लगाया जाता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Navratri 2023 Day 4: आज शारदीय नवरात्र का चौथा दिन है। इस दिन मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की जाती है। हिंदू मान्यता के अनुसार, दुर्गा मां के इस रूप की आराधना करने से देवी आशीष प्रदान करती हैं और सभी दुखों का नाश होता है।

    हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां कुष्मांडा की मुस्कान की एक झलक ने पूरे ब्रह्मांड का निर्माण किया। इन्हें अष्टभुजा देवी के रूप में भी जाना जाता है। अगर आप इस त्योहार को मना रहे हैं, तो आपको मां कुष्मांडा की पूजा जरूर करनी चाहिए। तो आइए जानते हैं, नवरात्र के चौथे दिन का महत्व।

    नवरात्रि का चौथा दिन समृद्धि और शांति का प्रतीक है। इस दिन देवी कुष्मांडा को पीले रंग के फूल या चमेली का फूल अर्पित करना चाहिए। माता को श्रृंगार में सिन्दूर, काजल, चूड़ियां, बिंदी, बिछिया, कंघी, दर्पण और पायल भी अर्पित कर सकते हैं। मां कुष्मांडा को मालपुआ का भोग लगा सकते हैं।

    मालपुआ कैसे बनाएं

    सामग्री

    सूजी- एक कप, चीनी- आधा कप, दूध- एक कप, ड्राई फ्रूट्स- एक चम्मच, इलायची पाउडर- एक चमम्च, घी- आवश्यकतानुसार

    यह भी पढ़ें: हर साल क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे, जानें इस दिन का महत्व

    बनाने की विधि

    • सबसे पहले चीनी की चाशनी तैयार कर लें।
    • अब एक बाउल में दूध लें, इसमें सूजी मिलाएं।
    • इस मिश्रण से गाढ़ा घोल तैयार कर लें, इसे कुछ देर के लिए अलग रख दें।
    • अब एक पैन गर्म करें, इसमें घी डालें।
    • फिर घोल में ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर मिलाएं।
    • अब करछुल की मदद से गर्म घी में घोल डालें और इसे थोड़ा फैलाकर छोटा पैनकेक बना लें।
    • दोनों तरफ से इसे पका लें, अब इसे चीनी की चाशनी में डुबा दीजिए।

    यह भी पढ़ें: इस खास मौके पर शिक्षकों को जताएं आभार, यहां से भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश

    खबरें और भी