Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Teachers Day 2023: इस खास मौके पर शिक्षकों को जताएं आभार, यहां से भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 07:00 PM (IST)

    World Teachers Day 2023 हर साल 5 अक्टूबर का दिन विश्व शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। हम सभी के जीवन में एक न एक शिक्षक जरूर होते हैं जो हमारे ज ...और पढ़ें

    World Teachers Day 2023: इन खास मैसेज के जरिए अपने टीचर को फील कराएं स्पेशल
    World Teachers Day 2023: इन खास मैसेज के जरिए अपने टीचर को फील कराएं स्पेशल

    HighLights

    1. हर साल 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
    2. इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के महत्व को बढ़ावा देना है।
    3. हालांकि भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Teachers Day 2023: दुनियाभर में हर साल 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के महत्व और उनके योगदान को सम्मान देना है। हालांकि भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है, लेकिन विश्व भर के शिक्षकों को उनके समर्पण और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने टीचर को बधाई संदेश भेजकर स्पेशल फील कराते हैं। इस मौके पर आप भी अपने गुरु को ये खास मैसेज भेजकर विश्व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

    जीवन के हर अंधेरे में,

    रोशनी दिखाते हैं आप।

    बंद हो जाए सब दरवाजे,

    नए रास्ते दिखाते हैं आप।

    सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं,

    जीवन जीना सिखाते हैं आप।

    Happy World Teachers Day 2023

    आप हमें पढ़ाते हो, आप हमें समझाते हो,

    हम बच्चों का भविष्य आप ही तो बनाते हो!

    Happy World Teachers Day 2023

    गुमनामी के अंधेरे में था पहचान बना दिया

    दुनिया के गम से मुझे अनजान बना दिया

    उनकी ऐसी कृपा हुई गुरू ने मुझे एक अच्छा इंसान बना दिया।

    Happy World Teachers Day 2023

    चाहे कितनी भी किताबें पढ़ ली जाएं लेकिन वे कभी भी शिक्षक की जगह नहीं ले सकतीं।

    Happy World Teachers Day 2023

    शिक्षक और समय में बहुत फर्क होता है क्योंकि टीचर हमेशा सीखा कर ही परखता है। शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

    यह भी पढ़ें: हर साल क्यों मनाया जाता है World Animal Day, जानें इस दिन का इतिहास और थीम

    Happy World Teachers Day 2023

    आपसे ही सीखा, आपसे ही जाना

    आप ही को हमने गुरु है माना

    सीखा है सब कुछ आपसे हमने

    कलम का मतलब आपसे है जाना।

    Happy World Teachers Day 2023

    माता देती है जीवन, पिता देते हैं सुरक्षा,

    शिक्षक देते हैं जीवन जीने का ज्ञान, बनाते हैं सच्चा इंसान

    वर्ल्ड शिक्षक दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!

    Happy World Teachers Day 2023

    गुरु ही सींचे बुद्धि को,

    उत्तम करे विचार।

    जिससे जीवन शिष्य का,

    बने स्वयं उपहार।

    Happy World Teachers Day 2023

    एक अच्छा शिक्षक आशा को प्रेरित कर सकता है,

    कल्पना को प्रज्वलित कर सकता है,

    और सीखने के प्रति प्रेम पैदा कर सकता है।

    Happy World Teachers Day 2023

    आप मेरे जीवन की प्रेरणा रहे हैं,

    आपने हमेशा मुझे सत्य और अनुशासन का पाठ पढ़ाया है।

    Happy World Teachers Day 2023

    गुरु तेरे उपकार का,

    कैसे चुकाऊं मैं मोल,

    लाख कीमती धन भला,

    गुरु हैं मेरे अनमोल।

    Happy World Teachers Day 2023

    यह भी पढ़ें: भारत में जहां 5 सितंबर, तो वहीं दुनिया के कई देश 5 अक्टूबर को मनाते हैं टीचर्स डे