Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Teacher's Day 2024: अपने फेवरेट टीचर के लिए बनाएं 5 तरह के Greeting Card, देखते ही खिल उठेगा चेहरा

    Updated: Tue, 03 Sep 2024 08:15 PM (IST)

    5 सितंबर का दिन हर साल शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर अगर आप अपने पसंदीदा टीचर को खुश करना चाहते हैं तो इसके लिए ज्यादा प्लानिंग (Te ...और पढ़ें

    Teachers Day Card Ideas: इन 5 ग्रीटिंग कार्ड की मदद से दें शिक्षकों अपनी विशेज (Image Source: Instagram)
    Teachers Day Card Ideas: इन 5 ग्रीटिंग कार्ड की मदद से दें शिक्षकों अपनी विशेज (Image Source: Instagram)

    HighLights

    1. शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को भारत में मनाया जाता है।
    2. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में यह दिन मनाया जाता है।
    3. इस खास मौके पर आप अपने टीचर्स को हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड गिफ्ट कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। 5 सितंबर – शिक्षक दिवस (Teacher's Day 2024)! इस दिन, हम सभी उन शिक्षकों को धन्यवाद कहते हैं जिन्होंने हमें ज्ञान का प्रकाश दिया। इस दिन, हम अपने शिक्षकों को बताते हैं कि वे हमारे लिए कितने जरूरी हैं। तो इस बार, क्यों न आप भी अपने पसंदीदा शिक्षक को एक ऐसा तोहफा (Teachers Day Gift) दें जो उनके दिल को छू ले? एक ऐसा तोहफा, जो आपने खुद बनाया हो। जी हां, यहां हम हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड (Teachers Day Card Ideas) की बात कर रहे हैं। आइए आपको इसके ऐसे 5 ऑप्शन्स देते हैं, जिन्हें बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा।

    ग्रीटिंग कार्ड डिजाइन-1

    टीचर्स डे के लिए आप ग्रीटिंग कार्ड का ये खूबसूरत डिजाइन बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए काले रंग का चार्ट पेपर इस्तेमाल किया गया है और फिर गुलाबी रंग के पेपर की कटिंग्स को लगाकर इसे सुंदर डिजाइन दिया गया है।

    ग्रीटिंग कार्ड डिजाइन-2

    ग्रीटिंग कार्ड का ये डिजाइन भी काफी बढ़िया है। टीचर्स डे पर अगर आप भी अपने फेवरेट टीचर्स को खुश करना चाहते हैं, तो यह सुंदर डिजाइन कॉपी कर सकते हैं। रंग-बिरंगे पेपर को गोलाई में घुमाकर इसके फूल तैयार किए गए हैं, जो देखने में काफी सुंगर लग रहे हैं। 

    ग्रीटिंग कार्ड डिजाइन-3

    आपके पास थोड़ा वक्त है, तो ऐसा ग्रीटिंग कार्ड बनाना भी ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। यूट्यूब पर आप इसे बनाने का तरीका स्टेप बाय स्टेप समझ सकते हैं, जो कि काफी आसान है।

    यह भी पढ़ें- टीचर्स डे पर देंगे ऐसी स्पीच तो सुनने वाले जमकर करेंगे तारीफ

    ग्रीटिंग कार्ड डिजाइन-4

    शिक्षक दिवस पर ग्रीटिंग कार्ड का ऐसा डिजाइन भी बना सकते हैं। यह आसान होने के साथ-साथ बेहद सुंदर भी लग रहा है। गुलाबी रंग के पेपर पर नीले रंग का कागज चिपकाकर इस कार्ड को तैयार किया गया है। 

    खबरें और भी

    ग्रीटिंग कार्ड डिजाइन-5

    इस ग्रीटिंग कार्ड को बनाना भी काफी आसान है। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप नीले या गुलाबी रंग का ही कागज लें। इसके बजाय आप अपने फेवरेट कलर का पेपर भी चुन सकते हैं। देखने में भले ही इसे बनाने मुश्किल लग रहा हो, लेकिन यकीन मानिए अगर स्टेप बाय स्टेप चलेंगे तो इसे बनाना काफी आसान है।

    यह भी पढ़ें- Teachers Day 2024 के लिए फॉलो करें ये स्टाइलिंग टिप्स, आपका लुक देख सहेलियों को भी होगी जलन