यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चॉकलेट से है प्यार, तो जानें क्यों मनाया जाता है World Chocolate Day? दिलचस्प है इतिहास
हर साल 7 जुलाई को वर्ल्ड चॉकलेट डे मनाया जाता है। यह दिन 1500 के दशक में यूरोप में चॉकलेट की पहली बार पहुंचने की याद में मनाया जाता है। इस दिन लोग चॉक ...और पढ़ें

HighLights
- हर साल 7 जुलाई को World Chocolate Day मनाया जाता है।
- इस दिन लोग एक दूसरे को चॉकलेट का गिफ्ट देते हैं।
- चॉकलेट पूरे साल सारी दुनिया में बनाई और खाई जाती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिनकी चॉकलेट देखकर आंखें चमक जाती हैं। साथ ही मूड एकदम अच्छा हो जाता है। तो World Chocolate Day 2025 आपके लिए ही बना है। हर साल 7 जुलाई को वर्ल्ड चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। अपनी फेवरेट चॉकलेट खाते हैं और मीठी यादें शेयर करते हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि 7 जुलाई को ही क्यों ये दिन सेलिब्रेट किया जाता है। है ना? तो हम आपको बता दें कि 1500s में इसी दिन यूरोप में पहली बार चॉकलेट पहुंची थी। तभी से इसकी दीवानगी लोगों में दिखने लगी। पहले ये सिर्फ रॉयल लोगों के लिए थी, लेकिन अब ये हर किसी की फेवरेट ट्रीट बन चुकी है। हर घर में इसे खूब खाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का मकसद लोगों को खुश करना होता है।
ये दिन इसलिए भी सेलिब्रेट किया जाता है ताकि लोगों के रिश्तों में मिठास घुल सके। चॉकलेट तो एक ऐसी चीज है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबकी जान है। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख में वर्ल्ड चॉकलेट डे के इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से -
2500 साल पहले हुई थी शुरुआत
कहा जाता है कि चॉकलेट की शुरुआत लगभग 2500 साल पहले हुई थी। इसकी खोज 2000 साल पहले मेसो अमेरिका के रेन फॉरेस्ट में की गई थी। यही पर कोको के पौधे की खेती की जाती थी। यहां पर इसे चॉकलेट में बदल दिया जाता था। आपको बता दें कि उस समय इसे डिजर्ट नहीं, बल्कि दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। इसके बाद इस पौधे को यूरोप लाया गया। यहां पर इसे लोगों ने खूब पसंद किया था। धीरे-धीरे ये हर किसी की फेवरेट बन गई।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: World Chocolate Day पर पार्टनर के लिए बनाएं 4 चॉकलेट Dessert, रिश्तों में घुल जाएगी मिठास
1550 में यूरोप में सबसे पहले हुआ था सेलिब्रेशन
वर्ल्ड चॉकलेट डे मनाने की शुरुआत के बारे में बात करें तो सबसे पहले इसकी शुरुआत 2009 में हुई थी। इस दिन कैंडी स्टोर्स और सप्लायर हर उम्र के लोगों को चॉकलेट ऑफर करते थे। सबसे पहले इस दिन को 1550 में यूरोप में मनाया गया था। चॉकलेट थियोब्रोमा ककोआ ट्री के सीड से तैयार की जाती है। इसके बीच काफी कड़वे होते हैं।
क्या है महत्व
चॉकलेट को हमेशा खुशी वाले मौकों पर खाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को गिफ्ट में भी चॉकलेट देते हैं। ये खुशी और सेलिब्रेशन का प्रतीक है। चॉकलेट खाने से हमारी सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं। बशर्ते लिमिट में खाई जाए।