Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Earth Day 2024: इन मैसेज, कोट्स और स्लोगन के जरिए बताएं लोगों को पृथ्वी दिवस का महत्व

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 07:35 AM (GMT+05:30)

    हर साल 22 अप्रैल को World Earth Day यानी विश्व पृथ्वी दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। यह मौका ग्लोबल वार्मिंग क्लाइमेट चेंज और प्रदूषण जैसे तमाम जरूरी मु ...और पढ़ें

    World Earth Day 2024: दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें ये स्पेशल कोट्स, मैसेज और स्लोगन
    World Earth Day 2024: दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें ये स्पेशल कोट्स, मैसेज और स्लोगन

    HighLights

    1. हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस या वर्ल्ड अर्थ डे मनाया जाता है।
    2. 1970 के दशक से दुनियाभर के 192 देशों द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है।
    3. यह धरती को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लेने का दिन है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World Earth Day 2024: हर साल 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ-डे यानी विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद है, कि लोग पृथ्वी के महत्व को समझकर अपने आसपास के पर्यावरण को अच्छा बनाने के लिए काम करें। यह मौका पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी की बिगड़ती सेहत को लेकर लोगों को सचेत करने का है। ऐसे में अगर आप भी इस खास दिन पर अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को जागरूक करना चाहते हैं, तो यहां दिए ये स्पेशल कोट्स, मैसेज और स्लोगन उन्हें शेयर कर सकते हैं।

    1) पर्वत से सीखो गर्व से शीश उठाना,

    सागर से सीखो जी भरकर लहराना,

    प्रकृति नहीं सिखाती किसी को ठुकराना,

    इसे बस आता है सबको अपनाना।

    विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं...

    2) धरती मेरी प्यारी धरती,

    तुझमें ही पूरा जीवन समाया है,

    तेरे उपकार हैं हम पर कुछ इस कदर,

    कि तूने मां का दर्जा पाया है।

    विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं...

    3) फूलों से सीखिए सबके जीवन में रंग भरना,

    पेड़ों से सीखिए ऊंचाइयों को छूना,

    कलियों से सीखिए मुस्कुरा कर जीना,

    काँटों से सीखिए कष्टों से उबरना।

    विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं...

    4) ये हम अब सबको समझाएं,

    संदेश ये हम सब तक फैलाएं,

    आओ पर्यावरण बचाएं और धरती मां का कर्ज चुकाएं।

    विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं...

    5) “हमें अपने पूर्वजों से,

    पृथ्वी विरासत में नहीं मिली है,

    हम इसे अपने बच्चों से उधार लेते हैं।”

    विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं...

    6) दुनिया में हमें वही मिलता है,

    जो हम दूसरे को देते है,

    प्रकृति की ही एक ऐसी व्यवस्था है,

    जो सिर्फ देती है,

    बदले में कुछ लेती नहीं।

    विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं...

    7) नजर उठाए ढूंढ रहे हैं इस अंतरिक्ष में जमीन

    पर भूल जाते है अक्सर कदमों के नीचे है सरजमीं।

    विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं...

    8) पत्तों से सीखिए मस्ती में झूमते रहना,

    टहनियों से सीखिए दूसरों को सहारा देना,

    पत्थर के सीने में भी अमृत है जीवन का,

    क्या मोल इस धन का, प्रकृति के कण-कण का।

    विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं...

    9) बचपन में हमने लगाए थे कुछ पेड़,

    आज उसी की छाया है,

    कल हम रहें न रहें पर ये पेड़ रहेंगे,

    यही प्रकृति की माया है।

    विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं...

    Picture Courtesy: Freepik