Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Mental Health Day 2024: पढ़ें क्यों मनाया जाता है ये दिन और क्या है इस साल की थीम

    Updated: Thu, 10 Oct 2024 08:06 AM (IST)

    मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना कितना जरूरी है इस बारे में धीरे-धीरे जागरूकता बढ़ रही है। इसी बारे में लोगों को जानकार बनाने और सपोर्ट करने के लिए हर साल 10 ...और पढ़ें

    हर साल 10 अक्टूबर को मनाया जाता है World Mental Health Day (Picture Courtesy: Freepik)
    हर साल 10 अक्टूबर को मनाया जाता है World Mental Health Day (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. हर साल 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जाता है।
    2. इस दिन मेंटल हेल्थ के बारे में लोगों को जागरूक बनाया जाता है।
    3. हर साल इसे अलग-अलग थीम के साथ मनाया जाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World Mental Health Day 2024: कभी-कभी हमारी जिंदगी की रफ्तार इतनी तेज हो जाती है कि हम अपने मन की आवाज को सुनना ही भूल जाते हैं। धीरे-धीरे तनाव, चिंता और उदासी जैसे भाव हमारे जीवन का हिस्सा बन जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये भाव हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकते हैं? ये भावनाएं हमारे शरीर को कई तरीकों से प्रभावित करती हैं। इसलिए मानसिक स्वास्थ यानी मेंटल हेल्थ के बारे में बात करना बेहद जरूरी है।

    क्यों जरूरी है मेंटल हेल्थ पर बात करना?

    आजकल हर कोई मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात कर रहा है। कोरोना महामारी ने तो मानो इस मुद्दे को और गहरा कर दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मुद्दे पर खुलकर बात करना क्यों इतना जरूरी है?

    • चुप रहने से नुकसान ही होता है, इस बात को समझना जरूरी है। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दबाने या छिपाने की कोशिश करने से वे और गंभीर हो सकती हैं।
    • आप अकेले नहीं हैं, इस बात को भी हमेशा याद रखना चाहिए। लाखों लोग मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इसलिए अपनी बात बताने से हो सकता है कि कोई आपकी बेहतर मदद कर पाए।
    • मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का इलाज किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: किशोरावस्था में आम हैं Mental Health से जुड़ी ये समस्याएं, डॉक्टर की बताई इन टिप्स से रखें बच्चों का ख्याल

    क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस?

    हर साल 10 अक्टूबर को मनाया जाने वाला विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day 2024) हमें याद दिलाता है कि हमारा मानसिक स्वास्थ्य उतना ही जरूरी है, जितना हमारा शारीरिक स्वास्थ्य। इससे जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोगों को सपोर्ट करना और उनके लिए सही सुविधाएं मुहैया करवाना भी वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाने का उद्देश्य है।

    खबरें और भी

    क्या है इस साल की थीम?

    इस साल वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे की थीम (World Mental Health Day 2024) है- मेंटल हेल्थ एट वर्क (Mental Health At Work)। ये थीम काम की जगह और कर्मचारियों की मेंटल हेल्थ के बीच संबंध पर जोर दे रही है। वर्कप्लेस पर कर्मचारियों के लिए सकारात्मक वातावरण और वर्क-लाइफ बैलेंस को बनाने पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

    कैसे रखें अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल?

    • खुद के लिए समय निकालें- कुछ समय खुद के लिए निकालें और अपनी पसंदीदा गतिविधियों में शामिल हों।
    • दूसरों से जुड़ें- परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं।
    • स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं- नियमित एक्सरसाइज करें, हेल्दी डाइट लें और पूरी नींद लें।
    • प्रोफेशनल मदद लें- अगर आपको लगता है कि आपको मदद की जरूरत है तो किसी प्रोफेशनल डॉक्टर से मिलें और इस बारे में बात करें।

    यह भी पढ़ें: शरीर और दिमाग दोनों का कबाड़ा करते हैं Ultra Processed Foods, अच्छी Mental Health के लिए डाइट से करें बाहर