Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oil Free Breakfast: बिना तेल के बन जाता है ये 3 तरह का नाश्ता, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी होता है लाजवाब

    Updated: Mon, 22 Jul 2024 12:22 AM (GMT+05:30)

    हेल्दी ब्रेकफास्ट या यूं कहें कि बिना तेल के बनने वाला नाश्ता (Oil Free Breakfast) आज कई लोगों की पहली पसंद बन गया है। कोलेस्ट्रॉल का बिगड़ता स्तर और ...और पढ़ें

    नाश्ते का जायका बढ़ा देंगी ये 3 चीजें, बनाने के लिए नहीं चाहिए एक भी बूंद 'तेल'(Image Source: Freepik)
    नाश्ते का जायका बढ़ा देंगी ये 3 चीजें, बनाने के लिए नहीं चाहिए एक भी बूंद 'तेल'(Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. बिना तेल के बनने वाले ब्रेकफास्ट की डिमांड आज काफी ज्यादा है।
    2. बिना तेल के बनने वाली रेसिपीज सेहत के साथ स्वाद में भी बढ़िया हो सकती हैं।
    3. इस हेल्दी ब्रेकफास्ट की मदद से आप दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम भी कम कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Oil Free Breakfast: हमारा खान-पान एक या दो नहीं, बल्कि कई बीमारियों की असल जड़ होता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बिना तेल के बनने वाले कुछ टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। इन्हें बनाने में न तो ज्यादा समय लगता है और न ही किचन में घंटों खड़ा रहना पड़ता है। आइए फटाफट जान लीजिए Zero oil Breakfast के 3 शानदार ऑप्शन।

    ओट्स उपमा

    बिना तेल का ब्रेकफास्ट न सिर्फ आपकी हार्ट हेल्थ को दुरुस्त बनाता है, बल्कि यह मोटापे को भी कम करने में मदद करता है। ऐसे में, आप ओट्स का उपमा बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए आपको गर्म पानी में ओट्स डालकर इसमें प्याज और टमाटर के साथ अपनी पसंदीदा सब्जियों को एड करना होगा। इसके बाद जब इसे पकते-पकते 5-10 मिनट हो जाएंगे, तो लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और नमक आदि मिलाकर कुछ देर और कुक करना होगा। यकीन मानिए, बिना तेल के बनने वाला यह ओट्स उपमा आपकी जुबान पर अपना स्वाद जमा ही लेगा।

    यह भी पढ़ें- सुबह के नाश्ते को बनाना है हेल्दी और टेस्टी, तो ट्राई करें ये 3 प्रकार के डोसा

    पनीर कॉर्न सलाद

    नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना हो, तो पनीर कॉर्न सलाद भी एक बढ़िया ऑप्शन है। इसके लिए आपको नॉन स्टिक पैन लेकर इसमें पनीर के टुकड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक रोस्ट करना होगा और इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर और कॉर्न डालकर मिक्स करना होगा। इसमें आप अपने मुताबिक मसाले और नमक एड कर सकते हैं। आखिर में चाट मसाला, काली मिर्च और नींबू के रस के साथ गार्निश करके इसे सर्व कर सकते हैं।

    आलू की रोटी

    रोटी तो बिना तेल के ही बनती है, लेकिन यहां हम आपको आलू की रोटी बनाने के बारे में बता रहे हैं। जी हां, इसके लिए आपको सबसे पहले आलू को उबालना है और फिर इसे पीसकर इसमें सभी मसालों को एड कर देना है। इसके बाद इसे आटे के साथ मिलाकर आटा गूंद लेना है और नॉन स्टिक तवे पर इससे बनी रोटियों को बारी-बारी सेंक लेना है। खास बात है, कि इन रोटियों को खाने के लिए आपको किसी सब्जी की भी जरूरत नहीं पड़ती है। दही या चटनी के साथ भी इसका स्वाद बेहद गजब लगता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नमकीन या चटपटा नहीं! इस बार नाश्ते में बनाकर खाएं गुड़ का पोहा, सेहत को भी मिलते हैं कई गजब फायदे