यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Diabetes के मरीजों के लिए 5 हेल्दी ब्रेकफास्ट आइडियाज, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। इसलिए सुबह हेल्दी नाश्ता करना काफी जरूरी है। नाश्ता न करने के कारण ब्लड शुगर ...और पढ़ें

HighLights
- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए ब्लड शुगर लेवल का ध्यान रखना जरूरी है
- शुगर कंट्रोल करने के लिए सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट करना जरूरी है
- प्रोटीन और फाइबर से भरा ब्रेकफास्ट डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, लेकिन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करके इसे काबू में किया जा सकता है। ऐसे में सुबह का नाश्ता (ब्रेकफास्ट) (Healthy Breakfast for Diabetes Patients) पूरे दिन के लिए एनर्जी और ब्लड शुगर को मैनेज करने में अहम भूमिका निभाता है।
एक हेल्दी ब्रेकफास्ट (Breakfast For Diabetics) डायबिटीज के मरीजों को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाता है। आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों के लिए 5 पौष्टिक और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट आइडियाज (Breakfast Ideas for Diabetes Patients)।
ओट्स (दलिया) का नाश्ता
ओट्स फाइबर से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर को धीरे-धीरे रिलीज करता है और पचने में आसान होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट है।
बनाने की विधि-
- ½ कप ओट्स को 1 कप पानी या लो-फैट दूध में पकाएं।
- इसमें बादाम, अखरोट, और फ्लैक्ससीड्स (अलसी के बीज) मिलाएं।
- स्वाद के लिए थोड़ा दालचीनी पाउडर डालें।
फायदे-
- लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) वाला ओट्स ब्लड शुगर को स्पाइक नहीं होने देता।
- फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: क्या Diabetes के मरीजों के लिए सेफ है गन्ने का जूस, डॉक्टर से जान लें इसका सही जवाब
मूंग दाल का चीला
मूंग दाल प्रोटीन और फाइबर का अच्छा सोर्स है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है।
बनाने की विधि-
- 1 कप मूंग दाल को रातभर भिगोकर सुबह पीस लें।
- इसमें हल्दी, जीरा, हरी मिर्च और नमक मिलाएं।
- नॉन-स्टिक पैन पर तेल लगाकर चीला बनाएं।
- इसे हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें।
फायदे-
- लो कार्ब्स और हाई प्रोटीन वाला यह नाश्ता ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।
- पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।
अंडे की भुर्जी या ऑमलेट
अंडे प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं।
खबरें और भी
बनाने की विधि-
- 2 अंडों को फेंटकर उसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हर्ब्स मिलाएं।
- ऑलिव ऑयल या घी में ऑमलेट बनाएं।
- इसे ब्राउन ब्रेड या सलाद के साथ खाएं।
फायदे-
- अंडे में मौजूद प्रोटीन मसल्स को मजबूत बनाता है और ब्लड शुगर को स्थिर रखता है।
स्प्राउट्स सलाद
स्प्राउट्स पोषक तत्वों का पावरहाउस होते हैं और डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतरीन नाश्ता है।
बनाने की विधि-
- मूंग, चना या मोठ को अंकुरित कर लें।
- इसमें खीरा, टमाटर, प्याज और हरा धनिया मिलाएं।
- स्वाद के लिए नींबू का रस और काला नमक डालें।
फायदे-
- स्प्राउट्स में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो शुगर लेवल को नहीं बढ़ने देता।
- फाइबर और प्रोटीन से भरपूर यह नाश्ता वजन कम करने में भी मदद करता है।
ग्रीक योगर्ट विद नट्स
ग्रीक योगर्ट प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है।
बनाने की विधि-
- 1 कप ग्रीक योगर्ट में बादाम, अखरोट और चिया सीड्स मिलाएं।
- इसमें थोड़ी सी दालचीनी पाउडर डालें।
फायदे-
- योगर्ट में मौजूद प्रोबायोटिक्स इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाते हैं।
- नट्स से हेल्दी फैट्स मिलते हैं, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं।
यह भी पढ़ें: मोरिंगा से बने डिटॉक्स वॉटर से दूर होंगी 8 परेशानियां, शुगर होगा कंट्रोल और हड्डियां बनेंगी मजबूत
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।