Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kaccha Aam Recipe: गर्मियों में जरूर बनाएं कच्चे आम से बनी ये स्वादिष्ट डिशेज, स्वाद के साथ लू से मिलेगी राहत

    Updated: Sat, 25 May 2024 10:10 AM (IST)

    आम को हम पका हुआ खाएं या कच्चा दोनों ही रूपों के अलग स्वाद और अलग स्वास्थ्य लाभ होते हैं। खासकर की कच्चे आम के फायदे कई होते हैं इसे खाना गर्मियों में ...और पढ़ें

    घर में कच्चे आम के साथ बनाएं ये रेसीपी। (Image Credit- Freepik)
    घर में कच्चे आम के साथ बनाएं ये रेसीपी। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों के मौसम में कच्चे आम खाना सेहत के लिए अच्छा होता है।
    2. यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है, साथ ही ठंडक देता है।
    3. कच्चे आम को घर में अचार, चटनी या सलाद के रूप में खाया जा सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम शुरू होने का मतलब आम का मौसम शुरू होना होता है। चाहे पका आम हो या कच्चा आम लोग इन्हें बड़े ही शौक से खाते हैं। जहां पके आम को साबुत, आम रस या मैंगो शेक बनाकर पिया जाता है। वहीं कच्चे आम का आम पन्ना, चटनी और खटाई बनाके खाई जाती है। लेकिन यह खाते हुए क्या आप सोचते हैं कि कच्चे आम खाने के कई फायदे हो सकते हैं? अगर किसी डिश को खाते हुए उसके फायदे पता हो, तो उसका स्वाद और बढ़ जाता है।

    गर्मियों में कच्चे आम खाने के फायदे

    गर्मी के मौसम में कच्चा आम खाने से शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है। इसमें मौजूद विटामिन C इम्युनिटी को बढ़ाता है और विटामिन A आंखों के विजन के लिए बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा कच्चे आम या उससे जुड़ी डिशेज खाने से डाइजेशन में भी सुधार होता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपको सेहतमंद रखने में मदद कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें -  Raw Mango Benefits: स्वाद और सेहत का लुभावना मेल है कच्चा आम, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    कच्चे आम को घर में कई तरह की डिशेज बनाकर खाया जा सकता है। आज हम आपके लिए ऐसी ही कच्चे आम की कई सारी रेसिपी लेकर आए हैं।

    कच्चे आम से बनाई जाने वाली डिशेज

    कच्चे आम का अचार

    यह एक ट्रेडिशनल भारतीय अचार है जो बहुत ही स्वादिष्ट होता है। लगभग हर घर में लोग आम का मौसम आने पर अचार जरूर बनाते हैं।

    कच्चे आम की चाट

    यह एक स्वादिष्ट और हेल्दी चाट है। इस चाट को कच्चे आम, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया आदि को मिलाकर बनाया जाता है। 

    कच्चे आम की चटनी

    यह चटनी बेहद ही स्वादिष्ट और चटपटी होती है। इसे घर में आसानी से बनाया जा सकता है। इसको आप रोटी, पराठा या पकोड़ों के साथ खा सकते हैं। कच्चे आम की चटनी साइड डिशेज के साथ खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है।

    कच्चे आम का पन्ना

    यह एक ठंडी और हेल्दी ड्रिंक है, जिसे कच्चे आम का रस, चीनी और पानी मिलाकर बनाया जाता है। आम पन्ना गर्मियों में पीने से शरीर तरोताजा बना रहता है।

    यह भी पढ़ें -  Ripe Mango vs Raw Mango: फलों का राजा पका हो या कच्चा, जानें सेहत के लिए कौन सा है फायदेमंद

    कच्चे आम का टिक्का

    कच्चे आम के टिक्के को स्‍टार्टर के तौर पर खाया जाता है। इसमें कच्चे आम के टुकड़ों को पीसकर उनका मसाला बनाकर पनीर को मैरीनेट किया जाता है और पकाया जाता है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है।

    खबरें और भी