Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raw Mango Benefits: स्वाद और सेहत का लुभावना मेल है कच्चा आम, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 11:06 AM (GMT+05:30)

    गर्मी के मौसम की बात करें और कच्चे आम का जिक्र न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। कच्चा आम न केवल स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि सही मात्रा में खाया जाए तो ...और पढ़ें

    कच्चे आम खाने से सेहत से मिल सकते हैं सेहत से जुड़े कई लाभ
    कच्चे आम खाने से सेहत से मिल सकते हैं सेहत से जुड़े कई लाभ

    HighLights

    1. कच्चे आम में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
    2. इसे खाने से पाचन बेहतर बनता है और गट हेल्थ भी दुरुस्त होती है।
    3. यह डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी का मौसम यानी आम खाने का मौसम। वैसे आम की बात चली ही हैं, तो आपको याद दिला दें कि कच्चे आम पर लाल मिर्च का पाउडर और काला नमक लगाकर तो आपने भी खूब खाया होगा। उसके चटपचटे स्वाद का आनंद, आज भी मुंह में पानी ले आता है। हालांकि, कच्चा आम सिर्फ खाने में स्वादिष्ट ही नहीं होता बल्कि, स्वास्थय के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसलिए ही आम को फलों का राजा कहा जाता है। 

    इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-के, फाइबर और कई तरह के पोषक तत्त्व पाए जाते हैं, जो शारीरिक स्वास्थ्य के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। कच्चे आम के सेवन से पाचन शक्ति को बढ़ावा मिलता है, शरीर हाइड्रेटेड रहता, आंतों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है और इतना ही नहीं, इससे ताजगी का भी एहसास होता है।

    इसलिए, गर्मियों में कच्चे आम का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन आप आम पन्ना, कच्चा आम, पुदीने और धनिया की चटनी, दाल में डालकर, इसकी खट्ट-मिट्ठी बनाकर या अन्य कई रूपों में कर सकते हैं। आइए जानते हैं कच्चे आम से मिलने वाले फायदों के बारे में।

    डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है

    गर्मियों में शरीर से बहुत अधिक पसीना निकलने या फिर कम पानी पीने की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में कच्चे आम से बनने वाला आम पन्ना शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद करता है। क्योंकि कच्चे आम में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचाने वाले गुण होतें हैं, ये गर्मियों के लिए काफी फायदेमंद ड्रिंक माना जाता है। ये शरीर में सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को दूर करने में भी मदद करता है, जिससे डिहाइड्रेशन का शिकार बनने से बचाव मिलता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में Oats खाने के हैं अनलिमिटेड फायदे, Weight Loss से लेकर कैंसर तक के खतरे को करता है कम

    कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार

    कच्चा आम कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर मेंटेन करने में भी मदद करता है। इस वजह से स्ट्रोक और हार्ट अटैक से बचाव में मदद मिल सकती है।

    वेट लॉस करने में सहायक

    कच्चे आम के सेवन से कैलोरी अधिक बर्न होती है, जिससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है

    पेट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं

    गर्मी के मौसम में पेट को स्वस्थ रखने के लिए कच्चे आम का सेवन काफी लाभदायक होता है। इससे गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल डिसऑर्डर को कम करने में सहायता होती है।

    आंतों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

    कच्चे आम का सेवन करने से आंतों में बाइल सिक्रीशन बढ़ता है, जिसकी वजह से फैट अब्जॉर्प्शन बढ़ता है और हानिकारक माइक्रोब्स को नष्ट करने में मदद मिलती है। इसलिए कच्चे आम का सेवन लिवर और आंत की समस्याओं को कम करने में सहायक होता है। इसका डिटॉक्स ड्रिंक बनाकर पीना काफी लाभदायक हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: कम उम्र में नहीं बनना चाहते Diabetes और Heart Disease का शिकार, तो एक्सपर्ट से जानें कैसे करें बचाव

    Picture Courtesy: Freepik