यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weight Loss Tips: सोते-सोते भी घटा सकते हैं वजन! बस फॉलो करने होंगे ये टिप्स
Weight Loss Tips बढ़ता वजन अगर आपके लिए भी सिरदर्द बन गया है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं ...और पढ़ें

HighLights
- ओवरवेट होने से आपका शरीर कई बीमारियों का घर बन सकता है।
- डायटिंग और एक्सरसाइज के बिना भी वजन कम किया जा सकता है।
- जानिए कैसे सोते हुए भी वजन कम किया जा सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Weight Loss Tips: आजकल की लाइफ में गलत खान-पान, फिजिकल एक्टिविटी में कमी और बढ़ते तनाव से हेल्थ पर बहुत खराब असर पड़ रहा है। वजन बढ़ने की समस्या से कई लोग जूझ रहे हैं। एक बार आप ओवरवेट हो जाएं तो इसे कंट्रोल करना मुश्किल साबित होता है। कई नुस्खे आजमाने के बाद भी वजन कम नहीं हो पाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोते-सोते हुए भी वजन कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
ग्रीन टी
इसे पीकर सोने से वजन कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स नामक तत्व आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद कर सकता है। ऐसे में जिन लोगों को सोने से पहले कुछ खाने या पीने की आदत होती है उन्हें ग्रीन टी लेने की सलाह दी जाती है। सोने से पहले ग्रीन टी पीने से वेट लॉस हो सकता है।
यह भी पढ़ें- सेहत के लिए रामबाण है शरीफा! खाने से होंगे 5 जबरदस्त फायदे
इंटरमिटेंट फास्टिंग
इंटरमिटेंट फास्टिंग आपके शरीर में मौजूद शुगर को खत्म करने का काम करता है। इसमें आसानी से फैट बर्न होने लगता है। इसलिए रात को सोने से कम से कम 4 घंटे पहले कुछ न खाएं। इस दौरान आप सिर्फ पानी ही पिएं।
खाने और सोने के बीच गैप
खाना खाते ही तुरंत बाद सोने की आदत आपको भी है तो इससे बचना होगा। ऐसा करना आपकी पाचन शक्ति पर असर डालता है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम नहीं कर पाता है जिससे वजन बढ़ने लगता है। इसलिए कोशिश करें कि सोने से पहले कैफीन युक्त चीजों का सेवन न करें और खाने-सोने के बीच 4 घंटे का गैप रखें।
यह भी पढ़ें- वजन घटाने में असरदार है 'कोरियन डाइट', देखते-देखते बन जाएंगी स्लिम ट्रिम!
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik
