Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दुबलेपन से हमेशा के लिए छुटकारा दिलाएंगे 5 वेजिटेरियन Foods, शरीर में दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

    Updated: Mon, 30 Jun 2025 07:09 AM (IST)

    क्या आप दुबलेपन से परेशान हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं? क्या आपको लगता है कि नॉन-वेजिटेरियन फूड्स ही वजन बढ़ाने का एकमात्र तरीका है? अगर इन सवालों के जवा ...और पढ़ें

    वजन बढ़ाकर शरीर को गठीला बनाने में मदद करेंगे 5 फूड्स (Image Source: Freepik)
    वजन बढ़ाकर शरीर को गठीला बनाने में मदद करेंगे 5 फूड्स (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. वजन बढ़ाना कई लोगों के लिए बहुत चैलेंजिंग होता है।
    2. आमतौर पर लोग इसके लिए नॉन वेज ऑप्शन्स ढूंढते हैं।
    3. वेजिटेरियन फूड्स की मदद से भी आप दुबलापन दूर कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप शीशे में खुद को देखते हैं और सोचते हैं, "काश मेरा वजन थोड़ा और होता?" क्या दुबलेपन की वजह से आप थकान महसूस करते हैं और एनर्जी की कमी लगती है? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। अक्सर लोग सोचते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए चिकन या अंडे ही खाने पड़ेंगे, लेकिन यह एक बड़ा मिथक है। 

    सच तो यह है कि हमारी अपनी वेजिटेरियन थाली में ही ऐसे कई सुपरफूड्स छिपे हैं जो आपको हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने और पूरे दिन एनर्जेटिक रहने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 Vegetarian Foods के बारे में, जो न सिर्फ आपके दुबलेपन को दूर करेंगे, बल्कि आपको अंदर से मजबूत और एनर्जेटिक भी बनाएंगे।

    केला

    केला न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि यह वजन बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन फल है। यह कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम से भरपूर होता है, जो तुरंत एनर्जी देता है। आप इसे दूध के साथ स्मूदी बनाकर पी सकते हैं या नाश्ते में ओट्स के साथ खा सकते हैं। दिन में 2-3 केले का सेवन आपको वजन बढ़ाने में तेजी से मदद करेगा और आप खुद को पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। 

    आलू

    आलू को अक्सर वजन बढ़ाने वाला माना जाता है और यह सही भी है। यह कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स का एक शानदार सोर्स है, जो शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी देते हैं और आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं। आप इसे उबालकर, बेक करके या सब्जी के रूप में खा सकते हैं। फ्राई किए हुए आलू से बचें क्योंकि वे इनहेल्दी फैट्स से भरे होते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट पीकर देखें यह मैजिकल वॉटर, तेजी से कम होने लगेगी बाहर निकली हुई तोंद

    दालें और राजमा

    दालें (जैसे अरहर, मूंग, मसूर) और राजमा शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत हैं। प्रोटीन मांसपेशियों की ग्रोथ और वजन बढ़ाने के लिए जरूरत है। इसके अलावा, इनमें फाइबर भी भरपूर होता है जो पाचन को सुधारता है और आपको हेल्दी रहने में मदद करता है। अपनी डाइट में रोजाना एक कटोरी दाल या राजमा शामिल करें।

    पीनट बटर

    पीनट बटर प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और कैलोरी का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। यह वजन बढ़ाने और एनर्जी लेवल बनाए रखने के लिए एक टेस्टी और पौष्टिक ऑप्शन है। आप इसे ब्रेड पर लगाकर, फ्रूट्स के साथ या अपनी स्मूदी में मिलाकर खा सकते हैं। ध्यान रहे कि इसके लिए आपको बिना चीनी वाला नेचुरल पीनट बटर चुनना है।

    सूखे मेवे

    बादाम, अखरोट, काजू, किशमिश और खजूर जैसे सूखे मेवे कैलोरी, हेल्दी फैट्स, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। ये आपको तुरंत एनर्जी देते हैं और वजन बढ़ाने में भी मदद करते हैं। आप इन्हें स्नैक के रूप में खा सकते हैं, अपने नाश्ते के बाउल में मिला सकते हैं या दूध के साथ पेस्ट बनाकर ले सकते हैं। मुट्ठी भर सूखे मेवे रोजाना आपको फिट और एनर्जेटिक रखेंगे।

    यह भी पढ़ें- रोजाना 3 ड्रिंक्स पीने से कम हो जाता है कैंसर का रिस्क, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए फायदे