सादे नूडल्स से हो गए हैं बोर? तो ट्राई करें ये 6 हटके रेसिपीज, उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप
शाम की हल्की भूख के लिए कई लोग नूडल्स पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप प्लेन नूडल्स खाकर बोर हो गए हैं, तो आप इन्हें कुछ और भी अलग तरीकों से ट्राई कर सकत ...और पढ़ें
-1770190367002_m.webp)
इन तरीकों से भी बना सकते हैं नूडल्स (Picture Courtesy: Freepik)
HighLights
शाम की हल्की भूख मिटाने के लिए कई लोग नूडल्स खाना पसंद करते हैं
नूडल्स को कई तरीकों से बनाया जा सकता है
ये खाने में बेहद लजीज होते हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नूडल्स हमारे खाने का हिस्सा बन चुके हैं। बाजार में इनके ब्रांड मिलते हैं, जो लोगों को खूब पसंद आते हैं। हॉस्टल की रातें हो या शाम की हल्की भूख, नूडल्स को अच्छा ऑप्शन चुना जाता है। लेकिन हर बार वही सादे और प्लेन नूडल्स खाकर बोर होना लाजमी है। इसलिए अगर अगर आप भी रेगुलर नूडल्स में कुछ मजेदार ढूंढ़ रहे हैं, तो हम आपके लिए 6 ऐसे तरीके लाए हैं, जो आपके टेस्ट बड्स के लिए मैजिक से कम नहीं होंगे।
वेजिटेबल नूडल्स
अगर आप अपनी नूडल्स को थोड़ा हेल्दी और रंगीन बनाना चाहते हैं, तो वेजिटेबल नूडल्स बेस्ट ऑप्शन है। इसमें बारीक कटी गाजर, शिमला मिर्च, बीन्स और मटर डालें। प्याज और हरी मिर्च का तड़का लगाने के बाद जब सब्जियां थोड़ी क्रिस्पी हो जाएं, तब नूडल्स डालें। यह न केवल स्वाद बढ़ाती है बल्कि इसे एक बेहतरीन टेक्सचर भी देती है।

(Picture Courtesy: Freepik)
अंडा भुर्जी नूडल्स
अंडा प्रेमियों के लिए यह बेहतरीन ऑप्शन है। सबसे पहले एक पैन में अंडों की भुर्जी बना लें और उसे अलग निकाल लें। अब साधारण तरीके से नूडल्स तैयार करें और जब नूडल्स तैयार होने वाली हो, तब ऊपर से तैयार की हुई भुर्जी और थोड़ा-सा काली मिर्च पाउडर मिला दें। यह नूडल्स को काफी फिलिंग और टेस्टी बना देता है।
चीज एंड कॉर्न नूडल्स
अगर आपको इटालियन फ्लेवर पसंद है, तो चीज और स्वीट कॉर्न का कॉम्बिनेशन जरूर ट्राई करें। नूडल्स बनते समय उसमें मुट्ठी भर उबले हुए स्वीट कॉर्न डालें। पकने के बाद ऊपर से एक चीज स्लाइस या कद्दूकस किया हुआ मोजेरेला चीज डालें। थोड़ा-सा चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो छिड़कने के बाद यह किसी पास्ता जैसा स्वाद देगी।
खबरें और भी

(Picture Courtesy: Freepik)
शेजवान नूडल्स
तीखा खाने के शौकीनों के लिए शेजवान नूडल्स एकदम सही है। टेस्ट मेकर के साथ इसमें एक बड़ा चम्मच शेजवान चटनी मिलाएं। यह नूडल्स को एक गहरा लाल रंग और तीखा, चटपटा स्वाद देती है। आप इसमें स्प्रिंग अनियन डालकर इसे बिल्कुल स्ट्रीट स्टाइल लुक दे सकते हैं।
पनीर नूडल्स
नूडल्स को थोड़ा रॉयल लुक देने के लिए आप इसमें पनीर के छोटे क्यूब्स डाल सकते हैं। पनीर को हल्का सुनहरा होने तक तल लें और फिर इसे नूडल्स में डालें। पनीर के नरम टुकड़े और नूडल्स का मसाला मिलकर बेहतरीन स्वाद पैदा करते हैं। बच्चों को यह वैरायटी काफी पसंद आती है।
बटर गार्लिक नूडल्स
गार्लिक लवर्स के लिए यह रेसिपी जादुई है। ढेर सारा मक्खन गरम करें और उसमें बारीक कटा हुआ लहसुन सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें पानी और नूडल्स डालकर पकाएं। मक्खन की खुशबू और लहसुन का तीखापन इस नूडल्स को लाजवाब बना देता है।