Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह की भागदौड़ में चाहिए झटपट और हेल्दी नाश्ता? ट्राई करें बेसन और आलू चीला की दो आसान रेसिपी

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 04:25 PM (GMT+05:30)

    सुबह के नाश्ते के लिए अक्सर हम कुछ ऐसा चाहते हैं, जो हेल्दी भी हो और झटपट भी बन जाए। इसके लिए बेसन का चीला और आलू का चीला बेहतरीन ऑप्शन हैं। बेसन का च ...और पढ़ें

    ब्रेकफास्ट के लिए बेहतरीन ऑप्शन है चीला (Picture Courtesy: Freepik)

    ब्रेकफास्ट के लिए बेहतरीन ऑप्शन है चीला (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह की भागदौड़ में अक्सर हम ऐसा नाश्ता ढूंढते हैं जो जल्दी बन जाए, पेट भी भरे और सेहतमंद भी हो। भारतीय रसोई में चीला एक ऐसा ही पारंपरिक और वर्सटाइल ऑप्शन है।

    चीला भी कई तरह का होता है, जिसमें सबसे कॉमन है, बेसन और आलू का चीला। बेसन का चीला जहां प्रोटीन से भरपूर है, वहीं आलू का चीला बच्चों और बड़ों दोनों का ऑल-टाइम फेवरेट है। आइए जानें ब्रेकफास्ट के लिए इन्हें बनाने की आसान रेसिपी। 

    बेसन का चीला 

    बेसन का चीला वेजिटेरियन्स के लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है।

    Besan Cheela

    (Picture Courtesy: Freepik)

    सामग्री-

    • बेसन- 1 कप
    • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
    • टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
    • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
    • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
    • मसाले- नमक स्वादानुसार, आधा चम्मच अजवाइन, थोड़ी सी हल्दी और लाल मिर्च पाउडर।
    • पानी- घोल बनाने के लिए
    • तेल या घी- सेकने के लिए

    बनाने की विधि-

    • सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में बेसन लें। इसमें अजवाइन, नमक, हल्दी और मिर्च मिलाएं। अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक मध्यम कंसिस्टेंसी का घोल तैयार करें। ध्यान रहे कि इसमें गांठ न बनें।
    • अब इस घोल में कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। इसे 5 मिनट के लिए रेस्ट दें।
    • इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवे को गर्म करें और थोड़ा सा तेल लगाएं। एक बड़ा चम्मच बैटर तवे पर डालकर गोल फैलाएं।
    • मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें। इसे हरी चटनी या दही के साथ गरमा-गरम परोसें।

    आलू का चीला 

    अगर आप कुछ अलग और क्रिस्पी खाना चाहते हैं, तो कच्चे आलू से बना यह चीला आपको जरूर पसंद आएगा।

    Aaloo Cheela (1)

    (Picture Courtesy: Freepik)

    सामग्री-

    • कच्चे आलू- 2 बड़े (कद्दूकस किए हुए)
    • कॉर्नफ्लोर या चावल का आटा- 2-3 बड़े चम्मच (बाइंडिंग के लिए)
    • अदरक-लहसुन का पेस्ट- आधा छोटा चम्मच
    • चिली फ्लेक्स या काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
    • नमक- स्वादानुसार
    • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
    • तेल- सेकने के लिए

    बनाने की विधि-

    • सबसे पहले आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें। इन्हें ठंडे पानी में 2-3 बार धो लें ताकि एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाए। अब इन्हें हाथों से दबाकर सारा पानी निचोड़ लें।
    • इसके बाद एक बर्तन में निचोड़े हुए आलू लें। इसमें चावल का आटा/कॉर्नफ्लोर, नमक, अदरक-लहसुन पेस्ट, चिली फ्लेक्स और हरा धनिया मिलाएं। आलू के अपने पानी से ही यह मिश्रण हल्का गीला हो जाएगा।
    • अब तवे पर थोड़ा तेल डालें। आलू के मिश्रण को तवे पर रखें और हाथों या चम्मच से पतला फैलाएं।
    • इसे धीमी से मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि निचली सतह एकदम सुनहरी और क्रिस्पी न हो जाए। फिर पलटकर दूसरी तरफ से भी सेकें। इसे टोमैटो केचप के साथ सर्व करें।