Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ 'ओवरनाइट ओट्स' ही नहीं, नाश्ते में ट्राई करें शेफ की बताई 7 स्वादिष्ट और आसान ओट्स रेसिपीज

    Updated: Tue, 09 Dec 2025 10:50 AM (IST)

    पोषण से भरपूर ओट्स भारतीय रसोई में अपनी खास जगह बना चुका है। आज के समय में जल्दी और आसानी से बनने वाला ओटस नाश्ते में हर किसी की पहली पसंद है लेकिन एक ...और पढ़ें

    ओट्स से बनाएं हेल्दी और टेस्टी डिशेज (Picture Courtesy: AI Generated Image)

    ओट्स से बनाएं हेल्दी और टेस्टी डिशेज (Picture Courtesy: AI Generated Image)

    HighLights

    1. ओट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है

    2. ज्यादातर लोग ओवरनाइट्स ओट्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं

    3. ओट्स से कई टेस्टी डिशेज बनाई जा सकती हैं

    सुमन अग्रवाल, नई दिल्ली। अधिकतर लोग नाश्ते में ओट्स की आम रेसिपी 'ओवरनाइट ओट्स' ही खाते हैं, लेकिन आपको बता दें, इस एक ओट्स से कई प्रकार के स्वादिष्ट नाश्ते बनाए जा सकते हैं। ये खाने में जितने टेस्टी होते हैं, बनाने में भी उतने ही आसान हैं। 

    ओट्स उपमा 

    सूजी के उपमा की तरह ओट्स का उपमा भी बनता है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है।

    कैसे बनाएं- पहले सब्जियों को छोटे आकार में काट लें और फिर तेल में हल्का पका लें। उसके बाद उसमें ओट्स और फिर थोड़ा सा पानी डालें ताकि ओट्स नरम हो जाएं। आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें नींबू भी डाल सकते हैं।

    ओट्स स्मूदी 

    आपने कई तरह की स्मूदी ट्राइ की होंगी, लेकिन ओट्स स्मूदी सुपर हेल्दी होती है। इसमें केला, सेब और स्ट्राबेरी डालने से टेस्ट बढ़ जाता है। 

    कैसे बनाएं- पहले सभी फलों को छोटा-छोटा काटकर ओट्स के साथ हल्का पानी देकर पीस लें। कई लोग इसमें दूध मिलाते हैं। जो वीगन हैं, वे बादाम या ड्राइ फ्रूट्स का दूध मिलाकर पीते हैं आप चाहें तो मिठास के लिए शहद या फिर खजूर डाल सकते हैं।

    बैक्ड ओट्स 

    ओट्स को बेक करके भी खाया जा सकता है। आप इससे कुकीज, पैन केक या फज भी बना सकते हैं।

    कैसे बनाएं- सबसे पहले ओट्स में गुड़, कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। उसके बाद दूध और बटर डालकर मिलाएं। आप चाहें तो बादाम भी डाल सकते हैं। इसके बाद बेक करने के लिए रख दें। ये खाने में जितना टेस्टी है, उतना ही पौष्टिक भी है।

    खबरें और भी

    ओट्स चीला या कटलेट 

    बेसन और मूंग दाल के चीले की तरह ही ओट्स का चीला भी बनाया जाता है।

    कैसे बनाएं- ओट्स को दही में भिगोकर कुछ देर रखें और फिर सब्जियां काटकर उसमें डाल दें। आप चाहें तो चीला बनाएं या फिर कटलेट बनाएं। 

    ओट्स डोसा  

    ओट्स डोसा बनाने के लिए बैटर को पहले से फर्मेंट करने की जरूरत नहीं है। आप तुरंत इसमें पानी या दही डालकर भिगो सकते हैं। उसके बाद उसमें कटी हुई सब्जियां, थोड़ा सा ईनो डालें। अब इस मिश्रण से तवे पर डोसे बना लें।

    ओट्स अप्पे 

    ओट्स के अप्पे बहुत हल्के और स्वादिष्ट होते हैं। इन्हें बनाने में केवल 10 मिनट का समय लगता है।

    कैसे बनाएं- आप चाहें तो ओट्स का पाउडर बना लें या फिर ऐसे ही उसमें दही और बाकी सब्जियां डालकर थोड़ी देर भिगोकर छोड़ दें काली मिर्च और नमक डालकर खूब मिलाएं। फिर अप्पे मेकर में बटर लगाकर 10 से 15 मिनट तक ढककर रख दें।

    ओट्स दलिया 

    ओट्स दलिया बनाना बहुत ही आसान है। ओट्स को पहले घी में थोड़ा सा भून लें, फिर उसमें बारीक कटी हुई सब्जियां और मसाले डालकर पकने दें। इसे ज्यादा पकाने की जरूरत नहीं पड़ती।

    खास बात

    ओट्स की खास बात यह है कि इसे कई हेल्दी चीजों के साथ भी खाया जा सकता है-

    • दूध, दही या नट मिल्क
    • ताजे फल (केला, सेब, बेरीज)
    • ड्राइ फ्रूट्स (बादाम, अखरोट, किशमिश ) 
    • मसाले (हल्दी, काली मिर्च, धनिया)
    • सब्जियां (गाजर, मटर, पालक)
    • बीज (चिया, अलसी)