यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दही के साथ मिलकर डाइजेशन को बिगाड़ सकती हैं 8 चीजें, भूलकर भी न करें साथ खाने की गलती
दही में मौजूद कैल्शियम प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स हड्डियों को मजबूत बनाते हैं पाचन को दुरुस्त करते हैं और इम्युनिटी को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। हालां ...और पढ़ें

HighLights
- दही का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
- दही खाते समय कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए।
- कुछ चीजों के साथ मिलाकर खाने पर दही नकुसानदायक हो जाता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Foods To Avoid With Curd: दही बेहद पौष्टिक होता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और अच्छे बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) भरपूर मात्रा में होते हैं। ये हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है, प्रोटीन शरीर की मरम्मत करता है और अच्छे बैक्टीरिया हमारे पेट को हेल्दी रखते हैं। यही कारण है कि दही को हर घर में पसंद किया जाता है और इसे खाने के कई तरीके हैं, जैसे दही, रायता, ढोकला आदि। ऐसे में, क्या आप जानते हैं कि दही को हर चीज के साथ नहीं खाना चाहिए? कुछ फूड्स (What Not To Eat With Curd) ऐसे हैं जिनके साथ दही खाने से हमारा पेट खराब हो सकता है और हमें दूसरी बीमारियां भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि दही के साथ कौन-सी चीजें नहीं खाने चाहिए।

1) मीठी चीजें
चाय, कॉफी, खीर, सेवई या मिठाई जैसी मीठी चीजों को दही के साथ खाने से पाचन तंत्र में बिगड़ हो सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, यह वजन बढ़ाने और ब्लड शुगर के स्तर में असंतुलन का कारण भी बन सकता है। ज्यादा मात्रा में मीठी चीजों के साथ दही का सेवन करने से इन समस्याओं का खतरा और बढ़ जाता है।
2) हाई फैट वाले फूड्स
मक्खन, देसी घी या अन्य हाई फैट वाले फूड आइट्मस के साथ दही का सेवन करने से पाचन धीमा हो जाता है। इससे शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी जमा हो सकती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ सकता है।
3) मसालेदार चीजें
मसालेदार खाद्य पदार्थों और दही का संयोजन पाचन तंत्र पर बुरा असर डालता है। मसाले गर्म होते हैं और दही ठंडा होता है। इन दोनों के मेल से पेट में जलन, अपच और गैस की समस्याएं हो सकती हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- खाना बनाते समय कर रहे हैं दही का इस्तेमाल, तो जरूर फॉलो करें 10 टिप्स; मिलेगा परफेक्ट स्वाद
4) नमकीन स्नैक्स
नमकीन और दही एक साथ खाने से शरीर में सोडियम का स्तर असंतुलित हो जाता है। इससे अपच, गैस और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
5) खट्टे फल
नींबू, संतरा जैसे खट्टे फलों के साथ दही खाने से पेट में एसिडिटी बढ़ सकती है और पाचन तंत्र बिगड़ सकता है।
6) गर्म भोजन
दही ठंडा होता है और गर्म खाना गर्म। जब हम दोनों को एक साथ खाते हैं, तो हमारे शरीर को ये समझने में दिक्कत होती है कि क्या करना है। इससे हमारा पेट खराब हो सकता है या हमें पेट में दर्द भी हो सकता है।
7) कड़वी चीजें
कड़वी सब्जियों जैसे करेले के साथ दही का सेवन करने से पाचन बाधित हो सकता है और पेट की गड़बड़ी हो सकती है।
8) तिल
तिल और दही को मिलाकर खाने से शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है और पेट में जलन या अन्य पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है।
यह भी पढ़ें- सही ढंग से दूध पीने पर शरीर को मिलेगा पूरा Calcium, बच्चे हों या बड़े; हर किसी के काम आएंगी 8 टिप्स
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।