Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पोषण का पावर हाउस है ABC Juice, एक महीने तक पीने से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे; आसान है बनाने का तरीका

    Updated: Sun, 20 Apr 2025 03:46 PM (IST)

    सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आप एबीसी जूस को अपनी डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। ये दो म‍िनट में बनकर तैयार हो जाती है। इ ...और पढ़ें

    ABC जूस पीने से होते हैं कई फायदे। (Image Credit- Freepik)
    ABC जूस पीने से होते हैं कई फायदे। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. अच्छी सेहत के लिए सही खानपान जरूरी होता है।
    2. ABC Juice सेब, गाजर और चुकंदर से बनाया जाता है।
    3. ये जूस बॉडी को डिटॉक्स करने में भी बेहद असरदार है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोगों को अपनी सेहत का ध्‍यान ही नहीं रह गया है। वे ज्‍यादातर अनहेल्‍दी चीजों को खा पी रहे हैं। हेल्‍दी रहने के ल‍िए आपको अपनी डाइट पर खास ध्‍यान देने की जरूरत होती है। आप अपनी डाइट में ज्‍यादा से ज्‍यादा हरी सब्‍ज‍ियों को शाम‍िल करें। इसके अलावा मौसमी फलों को खाना शुरू कर दें। ये आपके शारीर को जरूरी पोषण देने का काम करेंगे। साथ ही आपकी इम्‍युन‍िटी भी स्‍ट्रॉन्‍ग होगी।

    इन सबके इतर देखें तो ऐसे कई जूस हैं जो हमें हेल्‍दी रखने में मदद करते हैं। उन्‍हीं में से एक ABC जूस है। अगर आपने इसका नाम पहले नहीं सुना है तो आपको बता दें क‍ि ABC का मतलब एप्‍पल, बीटरूट और कैरट यानी क‍ि गाजर से बना जूस होता है। ये जूस फ‍िटनेस फ्रीक लोगों को बेहद पसंद आता है। इसे पीने से न सिर्फ आपका शरीर सेहतमंद रहता है बल्कि ये बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मददगार है। आज हम आपको अपने इस लेख में एबीसी जूस पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    क्या है ABC जूस?

    ABC जूस तीन हेल्दी चीजों से मिलकर बनता है। A यानी Apple (सेब), B यानी Beetroot (चुकंदर) और C यानी Carrot (गाजर)। इन तीनों को मिलाकर जो जूस तैयार होता है, वही ABC जूस कहलाता है। यह जूस न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी किसी टॉनिक से कम नहीं है। इसमें विटामिन-ए, सी, फाइबर, फोलेट, पोटैशियम की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है।

    ABC जूस पीने के फायदे

    • चुकंदर और गाजर में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। ये शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करते हैं। इससे खून साफ होता है और लिवर डिटॉक्स होता है।
    • एबीसी जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।
    • यह जूस कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है और दिल की सेहत को भी मजबूत बनाता है।
    • अगर आप वजन कम करने की कोश‍िश कर रहे हैं तो कम कैलोरी और हाई फाइबर वाला यह जूस पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे ओवरईटिंग की संभावना कम हो जाती है।
    • एबीसी जूस में मौजूद विटामिन सी इम्युनिटी को बूस्‍ट करता है। इससे सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: ड‍िनर में ट्राई करें 5 हेल्दी रेसिपीज, शरीर को म‍िलेगी ठंडक; आसानी से हो जाएंगे डाइजेस्ट

    खबरें और भी

    कैसे बनाएं ABC जूस?

    सामग्री

    • 1 मध्यम आकार का सेब
    • 1 मध्यम चुकंदर
    • 1 गाजर
    • आधा नींबू
    • थोड़ा सा पानी

    बनाने की व‍िध‍ि

    • सबसे पहले सेब, गाजर और चुकंदर को अच्छे से धो लें।
    • इनके छिलके उतारें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
    • सारे टुकड़ों को मिक्सर या जूसर में डालें।
    • जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाएं और पीस लें।
    • जूस को छान लें और चाहें तो थोड़ा नींबू रस मिलाएं।
    • इस जूस को सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

    यह भी पढ़ें: Chia Seeds का नया स्‍वाद, हेल्‍दी और टेस्‍ट से भरपूर इन 5 र‍ेस‍िपीज को जरूर करें ट्राई