Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मानसून में कुछ चटपटा खाने का कर रहा है मन, तो फटाफट बनाएं Achari Chana Pulao; नोट करें रेस‍िपी

    Updated: Sun, 29 Jun 2025 04:07 PM (IST)

    बारिश के मौसम में कुछ चटपटा खाने का मन करता है। अगर आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो अचारी चना पुलाव एक बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाना आसान है और य ...और पढ़ें

    अचारी चना पुलाव की आसान रेस‍िपी (Image Credit- Freepik)
    अचारी चना पुलाव की आसान रेस‍िपी (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। इंड‍िया में खाने पीने की चीजों की कोई कमी नहीं है। यहां हर माैसम के ल‍िए आपको कई तरह के ड‍िश म‍िल जाएंगे जो खाने का स्‍वाद दोगुना कर देंगे। द‍िल्‍ली में मानसून शुरू हो चुका है। वहीं भारत के कई राज्‍यों में तो समय से पहले ही मानसून ने एंट्री मार ली थी। जब बार‍िश होती है तो यहां चाय और पकौड़े लगभग सभी घरों में बनाए जाते हैं। दरअसल, ये वो मौसम होता है जब आपको कुछ न कुछ चटपटा खाने का मन करता है।

    अगर आप भी उन्‍हीं में से एक हैं ज‍िन्‍हें इस बात को लेकर कन्‍फ्यूजन रहती है क‍ि प्‍याज के पकौड़ों के अलावा ऐसा क्‍या बनाया जाए ज‍िसे खाकर बार‍िश का मजा दोगुना हो जाए, तो आपको ये रेस‍िपी जरूर पढ़नी चाह‍िए। दरअसल, आज हम आपको एक ऐसी रेस‍िपी बताने जा रहे हैं ज‍िसे खाएंगे तो उंगल‍ियां चाटते रह जाएंगे।

    जी हां, हम आपको अपने इस लेख में अचारी चना पुलाव (Achari Chana Pulao) की आसान रेसि‍पी बताने जा रहे हैं। यकीन मान‍िए, इसका स्‍वाद इतना जबरदस्‍त होता है क‍ि खाने का मजा दोगुना हो जाएगा। तो आइए ब‍िना देर क‍िए इस रेस‍िपी के बारे में जानते हैं वि‍स्‍तार से -

    यह भी पढ़ें: खीर खाते समय कभी सोचा है, कहां से आई ये स्‍वीट ड‍िश? पढ़ लें इसका सद‍ियों पुराना सफर

    अचारी चना पुलाव बनाने के ल‍िए जरूरी सामग्री

    • बासमती चावल एक त‍िहाई कप
    • काबुली चना आधा कप
    • आम का अचार दो चम्‍मच
    • प्याज एक बारीक कटा हुआ
    • अदरक का पेस्ट एक टेबल स्पून
    • लहसुन का पेस्ट एक टेबल स्पून
    • सौंफ आधा चम्‍मच
    • राई आधा चम्‍मच
    • मेथी आधा चम्‍मच
    • कलौंजी आधा चम्‍मच
    • दो से तीन बड़ी इलायची
    • एक टमाटर बारीक कटा हुआ
    • कुछ बारीक कटी मिक्स सब्जियां
    • हल्दी पाउडर आधा चम्‍मच
    • गरम मसाला पाउडर आधा चम्‍मच
    • जीरा आधा चम्‍मच
    • हींग स्‍वादानुसार
    • लाल मिर्च पाउडर आधा चम्‍मच
    • घी जरूरत के अनुसार
    • नमक स्वादानुसार
    • हरा धनिया सजाने के ल‍िए

    अचारी चना पुलाव बनाने की रेस‍िपी

    खबरें और भी

    • अचारी चना पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले चावल को 90 प्रत‍िशत पका लें।
    • वहीं दूसरी ओर भीगे हुए काबुली चने काे उबाल लें।
    • जब ये दोनों हो जाए तब मध्यम आंच पर एक पैन में घी गर्म करें।
    • इसके बाद इसमें जीरा के साथ सभी खड़े मसाले म‍िलाएं और इन्‍हें चटकने दें।
    • इसके बाद कटा हुआ प्याज डालकर इसे हल्का गुलाबी होने तक भून लें।
    • अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और खुशबू आने तक एक मिनट तक पकाएं।
    • इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें और पांच म‍िनट पकने के बाद इनमें म‍िक्‍स वेज‍िटेबल्‍स म‍िला दें।
    • इन्‍हें तब तक पकने दें जब त‍क ये नरम न हो जाएं।
    • इसके बाद अचार, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पिसा हुआ धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
    • इसके बाद आधे से ज्‍यादा पके हुए चावल के साथ उबले हुए काबुली चने को भी म‍िलाएं।
    • एक कप पानी डालकर इन्‍हें पकने दें। ध्‍यान रहे क‍ि आंच धीमी ही रहे।
    • जब आंच बंद करें ताे पांच म‍िनट तक ढककर रखें।
    • इसके बाद इसे धन‍िया पत्‍ती से गार्निश करें।
    • आप चाहें तो इसमें नींबू का थोड़ा सा रस भी म‍िला सकती हैं।
    • आपका अचारी चना पुलाव तैयार है।
    • इसे गरमा गरम ही परोसें।
    • इसके साथ आप रायता या हरी चटनी सर्व कर सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: पान तो खाते होंगे, मगर क्‍या आप जानते हैं इसका द‍िलचस्‍प इत‍िहास? सुहागरात से भी जुड़ा है कनेक्‍शन