Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खीर खाते समय कभी सोचा है, कहां से आई ये स्‍वीट ड‍िश? पढ़ लें इसका सद‍ियों पुराना सफर

    Updated: Mon, 26 May 2025 03:21 PM (IST)

    भारत में खीर एक फेमस डेजर्ट है जिसका इतिहास भी काफी पुराना है। शिवपुराण महाभारत और रामायण जैसे प्राचीन ग्रंथों में भी इसका उल्लेख मिलता है। यह न केवल ...और पढ़ें

    खीर का इत‍िहास सद‍ियों पुराना है। (Image Credit- Freepik)
    खीर का इत‍िहास सद‍ियों पुराना है। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. खीर सभी की फेवरेट स्‍वीट ड‍िश होती है।
    2. खीर का इत‍िहास भी सद‍ियों पुराना है।
    3. इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। भारत एक ऐसा देश है जहां आपको खाने की एक से एक‍ चीजें म‍िल जाएंगी। यहां खाने की वैरायटीज इतनी ज्‍यादा हैं क‍ि व‍िदेशी सैलानी भी ख‍िंचे चले आते हैं। कुछ तीखा तो कुछ खट्टा से लेकर मीठे में आपको कई ऑप्‍शन यहां म‍िल जाएंगे। भारत को ऐसे ही नहीं व‍िव‍िधता का देश कहा जाता है। घूमने से लेकर एडवेंचर स्‍पोर्ट्स तक, वहीं पहनने-ओढ़ने से लेकर खाने-पीने तक, आपको यहां सब कुछ म‍िल जाएगा।

    भारत में अगर स्‍वीट डि‍श की बात होती है तो सबसे पहले खीर और हलवा का ज‍िक्र क‍िया जाता है। ये दो एक ऐसे डेजर्ट हैं जो लगभग सभी घरों में बनाए जाते हैं। आज हम खीर की बात करने जा रहे हैं। चावल से बनी खीर का स्‍वाद बच्‍चाें से लेकर बड़ाें तक को खूब पसंद आता है। आज के समय में तो कई हाेटल्‍स भी स्‍वीट ड‍िश में खीर पराेसते हैं। इसे बनाने में मेहनत जरूर लगती है लेक‍िन इसका स्‍वाद एकदम लाजवाब होता है। खीर को हम कई नामों से बुलाते हैं। पायसम फ‍िरनी उन्हीं में से एक है।

    क्‍या है खीर का इत‍िहास?

    पायसम की बात करें तो ये शब्द संस्‍कृत से ल‍िया गया है, ज‍िसे पायस कहते हैं। पायस का मतलब होता है दूध या दूध से बनी ड‍िश। आप सभी खीर खाते होंगे लेक‍िन क्‍या आपने कभी सोचा है क‍ि खीर का इत‍िहास क्‍या है? ये स्‍वीट ड‍िश भारत में कैसे आ पहुंची? अगर आप अभी तक इस बात से अंजान हैं तो हम आपकाे इसके बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। जी हां, हम आपको खीर का इत‍िहास बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    यह‍ भी पढ़ें: जब अकबर भी हो गया था Ice Cream का फैन, द‍िलचस्‍प है इसके इंड‍िया आने की कहानी

    इन ग्रंथों में म‍िलता है ज‍िक्र

    ऐसा कहा जाता है क‍ि खीर का इत‍िहास कैलेंडर से भी पुराना है। श‍िवपुराण से लेकर महाभारत और रामायण तक में खीर का ज‍िक्र क‍िया गया है। कहते हैं क‍ि देवों के देव महादेव को खीर अत्‍यंत प्र‍िय था। इस कारण उन्‍हें खीर का भोग लगाया जाता है। आयुर्वेद में भी खीर का ज‍िक्र म‍िलता है। कहते हैं क‍ि खीर न केवल स‍िर्फ स्‍वाद के ल‍िए जानी जाती है, बल्कि इससे सेहत को भी कई फायदे म‍िलते हैं।

    खबरें और भी

    रोम से लेकर ईरान तक फेमस है खीर

    वैसे तो ज्‍यादातर जगहों पर खीर में चीनी का इस्‍तेमाल होता है, लेक‍िन उत्‍तर भारत की ये खीर दक्षिण भारत में गुड़ के साथ बनाई जाती है। खीर स‍िर्फ इंड‍िया में नहीं, बल्कि रोम से लेकर ईरान तक फेमस है। रोम के लाेग तो पेट काे ठंडक पहुंचाने के ल‍िए खीर का सेवन करते हैं। इसे हर जगह अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है। वहीं इनके नाम भी अलग ही हैं। भारत में कई मंद‍िर ऐसे भी हैं जहां पर खीर को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। खासतौर से केरल के अम्बालप्पुझा मंदिर में।

    यह भी पढ़ें: Ice Cream Benefits: आइसक्रीम खाने के भी होते हैं फायदे, जानें हैरान कर देने वाले फैक्ट्स