Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर में कोई सब्जी न हो तो टेंशन छोड़ें: मिनटों में उबले आलू से बनाएं ये 2 स्वादिष्ट साइड डिश

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Fri, 27 Feb 2026 03:16 PM (GMT+05:30)

    घर के बने कम्फर्ट फूड की बात करें तो बिहार में जहां दाल-भात चोखा चाव से खाया जाता है, वहीं असम में बनाया जाने वाला आलू पिटिका भी इसी श्रेणी में आता है ...और पढ़ें

    उबले आलू से बनाएं बिहार का स्वादिष्ट आलू चोखा और असम का आलू पिटिका (Picture Credit- AI Generated)

    उबले आलू से बनाएं बिहार का स्वादिष्ट आलू चोखा और असम का आलू पिटिका (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. उबले आलू से झटपट तैयार होने वाली आसान रेसिपी

    2. बिहार का आलू चोखा और असम का आलू पिटिका समान व्यंजन

    3. दाल-चावल या कढ़ी-चावल के साथ बेहतरीन साइड डिश

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार और असम में उबले आलू के साथ लगभग एक जैसी डिश बनाई जाती है और इसे साइड डिश की तरह लगभग हर घर में परोसा जाता है। असम का आलू पिटिका हो या फिर बिहार का आलू चोखा दोनों ही रेसिपी में बस आलू उबालने की जरूरत पड़ती है।

    इनमें पड़ने वाली सारी सामग्री लगभग एक जैसी ही है। अगर घर में कोई भी सब्जी ना हो तो आप इन्हें बड़ी ही आसानी से झटपट तैयार करके खा सकते हैं। आइए बनाते हैं असम का आलू पिटिका और बिहार का आलू चोखा।

    आलू पिटिका बनाने के लिए

    • 3-4 उबले हुए आलू
    • लंबे आकार में कटा हुआ 1 प्याज
    • 1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
    • सरसों का तेल
    • कटा हुआ धनिया
    • नमक स्वादानुसार

    ऐसे बनाएं

    • कुकर या गहरे बर्तन में आलू उबाल लें और ठंडा होने पर छिलका उतारकर अच्छी तरह मैश कर लें।
    • अब इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, नमक डालकर मिला लें।
    • इसमें तेल डालकर मिक्स कर लें और ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डाल दें।
    • इसे आप साइड डिश की तरह कढ़ी-चावल या फिर दाल-चावल के साथ खा सकते हैं।

    आलू चोखा बनाने के लिए

    • 2 उबले हुए आलू
    • आधा कटा हुआ प्याज
    • 1 कटी हुई हरी मिर्च
    • बारीक कटा हुआ धनिया
    • नमक स्वादानुसार
    • सरसों का तेल
    • एक छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
    • नींबू

    इस तरह बनाएं

    • दो आलू को धोकर कुकर में अच्छी तरह उबाल लें। जब आलू ठंडा हो जाए तो  मैश करके उसमें प्याज, नमक, हरी मिर्च, सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
    • अब इसमें कटा हुआ धनिया और नींबू का रस मिला दें।
    • आप चाहें तो इस मिक्सचर में पका हुआ बैंगन भी मैश करके मिला सकते हैं।
    • आलू के चोखे को जहां बिहार में दाल-भात के साथ साइड डिश की तरह परोसा जाता है वहीं आलू के साथ मैश किया गया बैंगन का चोखा लिट्टी में मेन डिश की तरह होता है।

    यह भी पढ़ें- बचे हुए चावलों से झटपट बनाएं रेस्टोरेंट जैसा 'पनीर फ्राइड राइस', लंच या डिनर के लिए परफेक्ट रेसिपी

    खबरें और भी