Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Eid-ul-Adha 2025: बकरीद पर मेहमानों काे दे रहे हैं दावत, तो जरूर बनाएं 5 पकवान; खाकर सभी करेंगे तारीफ

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 04:45 PM (GMT+05:30)

    बकरीद मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण त्योहार है जो हर साल धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर घर को सजाया जाता है और विशेष पकवान बनाए जाते हैं। आप मेहमानो ...और पढ़ें

    बकरीद पर जरूर बनाएं ये रेस‍िपीज। (Image Credit- Freepik)
    बकरीद पर जरूर बनाएं ये रेस‍िपीज। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. बकरीद का त्‍योहार सात जून को मनाया जाएगा।
    2. आप घर में कुछ खास रेस‍िपीज बना सकते हैं।
    3. ये सभी को खूब पसंद आएगा।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। बकरीद इस्लामिक धर्म का एक अहम त्योहार है, जिसे हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। इसे ईद-उल-अजहा के नाम से भी जाना जाता है, जिसका इतिहास हजरत इब्राहिम से जुड़ा हुआ है। अल्लाह ने जब इब्राहिम की परीक्षा लेने के लिए उनसे उनकी सबसे प्रिय चीज यानी उनके बेटे की कुर्बानी मांगी, तो उनकी आज्ञा का पालन करते हुए इब्राहिम ने बिना हिचकिचाए अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी दे दी। तब अल्लाह ने खुश होकर इस्माइल को जीवनदान दिया था और तभी से इस दिन कुर्बानी देने और इस त्योहार को मनाने की शुरुआत हुई।

    इस साल 6 या 7 जून को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन को लोग अपने दोस्त और परिवार के साथ मिलकर मनाते हैं। इस दिन घरों में दावत का आयोजन किया जाता है और लोग मिल-जुलकर जश्न मनाते हैं। इस  मौके पर यूं तो कई तरह की डिशेज बनाई जाती है, लेकिन कुछ ऐसे व्यंजन भी हैं, जिनके बिना यह त्योहार अधूरा माना जाता है। आप भी इस दिन अपने घर मेहमानों को बुला रहे हैं, तो उनके लिए कुछ खास पकवान बना सकते हैं।  

    शीर खुरमा

    शीर खुरमा एक पारंपरिक व्यंजन है, जो मुख्य रूप से ईद के मौके पर बनाया जाता है। यही वजह है कि इसके बिना यह त्योहार अधूरा माना जाता है। यह डिश इस त्योहार में मिठास घोल देती है।इसे दूध, सेवई और ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स से मिलाकर बनाया जाता है। 

    शामी कबाब

    यूं तो कबाब का लुत्फ कभी भी उठाया जा सकता है, लेकिन ईद के मौके पर इसे खासतौर पर बनाया जाता है। शामी कबाब इस त्योहार की जान होते हैं, जिसे बोनलेस चिकन या मीट और मसालों से तैयार किया जाता है। आप इस डिश को स्नैक्स के तौर पर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Eid-ul-Adha 2025: बकरीद पर चाह‍िए क्‍लासी लुक, ताे जरूर ट्राई करें 4 ड्रेस; ए‍कदम प्र‍िंसेस लगेंगी आप

    मटन बिरयानी

    मटन ब‍िरयानी के बिना ईद का यह त्योहार फीका-सा लगता है। यह एक ऐसी डिश है, जिसे हर कोई बड़े चाव से खाता है। अगर आप भी घर आए मेहमानों का दिल खुश करना चाहते हैं, तो इसे जरूर बनाएं। इस लजीज पकवान की शानदार खुशबू आपके जश्न में चार चांद लगा देगी। 

    फ्रूट कस्‍टर्ड

    आप घर आए मेहमानों को डिजर्ट में फ्रूट कस्टर्ड भी सर्व कर सकते हैं। यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, साथ ही गर्मी में मौसम में इसे ठंडा-ठंडा खाना काफी अच्छा लगता है। इसकी डिश की सबसे अच्छा बात यह है कि आप इसे बिना किसी झंझट झटपट तैयार कर सकते हैं। 

    य‍ह भी पढ़ें: Eid-ul-Adha 2025: बकरीद पर मेहमानों के लिए बनाएं ये 5 स्पेशल ड्रिंक्स, पीकर हो जाएंगे एकदम तरोताजा