Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Eid-ul-Adha 2025: बकरीद पर मेहमानों के लिए बनाएं ये 5 स्पेशल ड्रिंक्स, पीकर हो जाएंगे एकदम तरोताजा

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 11:22 AM (IST)

    बकरीद (Bakrid 2025) का त्योहार 7 जून को मनाया जाएगा। इसे ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Adha 2025) भी कहा जाता है। बकरीद इस्लाम धर्म के लोगों का बेहद खास त्योहार ...और पढ़ें

    Eid-al-Adha 2025 पर बनाएं ये स्पेशल ड्रिंक्स (Picture Courtesy: Freepik)
    Eid-al-Adha 2025 पर बनाएं ये स्पेशल ड्रिंक्स (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. बकरीद का त्योहार 7 जून को मनाया जा रहा है
    2. इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है
    3. ईद के मौके पर मेहमानों के लिए कुछ खास ड्रिंक्स भी बना सकते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में बकरीद, जिसे ईद-उल-अजहा (Eid Ul-Adha 2025) का त्योहार 7 जून ((Eid-Ul Adha 2025 Date in India)) को मनाया जा रहा है। आपको बता दें बकरीद इस्लामिक कैलेंडर के 12वें महीने जुल-हिज्जा के दसवें दिन को मनाई जाती है। इस्लाम धर्म के लोगों के लिए यह बेहद खास त्योहार होता है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं, मुबारकबाद देते हैं और मिलजुल कर इस त्योहार का आनंद लेते हैं। हालांकि, जून की तपती गर्मी में घर आए मेहमानों को राहत दिलाने के लिए आपको कुछ ठंडे ड्रिंक्स (Bakrid Special Recipes) का भी इंतजाम करके रखना चाहिए।

    गर्मी में सिर्फ तला-भुना खाना खाने से डिहाइड्रेशन हो सकती है। इसलिए खाने के साथ कुछ ठंडे ड्रिंक्स (Bakrid Special Drinks) को भी शामिल करना चाहिए, ताकि शरीर को ठंडक मिले और पानी की कमी न हो। मेहमानों को बकरीद के मौके पर पिलाने के लिए हम कुछ खास ड्रिंक्स की रेसिपी बता रहे हैं, जिन्हें आप बहुत ही आसानी से बना सकते हैं।

    मोहब्बत का शरबत

    यह शरबत मीठा और ठंडा होता है, जिसे ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। तरबूज से बना यह ड्रिंक गर्मी शरीर को हाइड्रेट रखती है और इसका मीठा स्वाद आपके त्योहार के आनंद को दोगुना कर देगा।

    यह भी पढ़ें: 6 या 7 जून? भारत में कब है बकरीद? एक क्लिक में देखें सही डेट

    आम पन्ना

    गर्मी का मौसम यानी आम का सीजन है, तो इस मौके पर आम पन्ना तो जरूर बनना चाहिए। आम पन्ना कच्चे आम से बनाया जाता है। पुदीना, जीरा, चीनी और काले नमक के साथ कच्चे आम का स्वाद काफी अच्छा लगता है। यह खट्टी-मीठी ड्रिंक मेहमानों को एकदम फ्रेश और तरोताजा महसूस कराएगी।

    तरबूज लेमोनेड

    गर्मी में तरबूज से बनी ड्रिंक्स भी खूब पसंद की जाती हैं। इसे पुदीना, नींबू और काला नमक मिलाकर बनाया जाता है। पुदीने की ताजगी और तरबूज की मिठास, इस ड्रिंक को बेहद रिफ्रेशिंग बना देता है।

    शिकंजी

    शिकंजी गर्मियों में खूब पसंद की जाने वाली ड्रिंक है। आप भी घर पर मेहमानों के लिए शिकंजी बना सकते हैं। पानी में नींबू, काला नमक और चीनी मिलाकर इस ड्रिंक को बनाया जाता है। आप चाहें, तो इसमें सोडा भी मिला सकते हैं।

    खबरें और भी

    मैंगो लस्सी

    गर्मी के मौसम में लोग लस्सी पीना भी पसंद करते हैं। ऐसे में बकरीद के मौके पर घर आए मेहमानों के लिए आप मैंगो लस्सी भी बना सकते हैं। मैंगो लस्सी आम और दही से बनाई जाती है। इसका ठंडा और मीठा स्वाद सभी को खूब पसंद आता है।

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में डाइजेशन को बूस्ट करेंगी 5 ड्रिंक्स, शरीर भी रहेगा कूल-कूल; ऐसा हम नहीं डॉक्टर कह रहे हैं