Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jau Ki Rabdi: गर्मियों में स्वाद और सेहत का लाजवाब कॉम्बिनेशन है जौ की राबड़ी, इस रेसिपी से करें तैयार

    Updated: Wed, 12 Jun 2024 03:05 PM (IST)

    गर्मियों में जौ की राबड़ी सेहत को ऐसे फायदे दे सकती है जिसकी आप शायद कल्पना भी न कर सकें। तासीर में ठंडा होने के कारण जौ का सेवन गर्मियों में कई तरीके ...और पढ़ें

    गर्मियों में जरूर करें जौ की राबड़ी का सेवन, मिलेंगे कई गजब फायदे (Image Source: Freepik)
    गर्मियों में जरूर करें जौ की राबड़ी का सेवन, मिलेंगे कई गजब फायदे (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में जौ की राबड़ी काफी फेमस ड्रिंक है।
    2. जौ की राबड़ी पाचन के लिहाज के साफी बढ़िया साबित होती है।
    3. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी यह राबड़ी काफी मददगार होती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Jau Ki Rabdi: जौ एक ऐसा अनाज है, जो फाइबर, आयरन, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह तासीर में ठंडा होता है, जिसके कारण इसकी राबड़ी गर्मियों में बनने वाली एक शानदार डिश है। लू से बचाव के लिए आप भी जौ का सेवन कई तरीके से करते होंगे, लेकिन आज हम आपको इसकी राबड़ी बनाने का सबसे बढ़िया तरीका बताने जा रहे हैं, जो हीट स्ट्रोक से तो बचाती ही है, साथ ही दिनभर शरीर को भी एनर्जी से भरपूर रखती है।

    जौ की राबड़ी बनाने के लिए सामग्री

    • जौ का आटा- एक कप
    • गेहूं का आटा- एक कप
    • छाछ- 2 गिलास
    • नमक- स्वादानुसार

    जौ की राबड़ी बनाने की विधि

    • जौ की राबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले जौ का आटा लें और इसे एक बर्तन में छान लें।
    • इसके बाद इसमें गेहूं का आटा और छाछ डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
    • अब गैस पर एक मोटे तले की कढ़ाई चढ़ाएं और इसमें यह घोल डाल दें।
    • इस घोल को मीडियम फ्लेम पर तब तक पकाएं, जब तक इसमें उबाल न आ जाए।
    • ध्यान रहे, कि इसे पकाते हुए लगातार चलाते रहना जरूरी है ताकि इसमें गांठ न पड़ने पाए।
    • जब इसमें उबाल आ जाए, तो गैस ऑफ कर दें। बस तैयार है जौ की राबड़ी। इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।

    यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से बचाव के लिए काफी है पान-गुलकंद का एक गिलास शरबत, बाल भी बांका नहीं कर सकेगी लू!

    सेहत को मिलेंगे ये गजब फायदे

    अपच दूर करे : गर्मियों में होने वाली ब्लोटिंग, गैस, बदहजमी और अपच को दूर करने के लिए जौ की राबड़ी काफी फायदेमंद है। मॉर्निंग सिकनेस को दूर करने में भी यह काफी लाभदायक साबित होता है।

    ब्लड शुगर लेवल करे कंट्रोल : डायबिटीज के मरीजों के लिए भी इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में बड़ी भूमिका निभाता है।

    गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद : गर्भवती महिलाओं के लिए जौ की राबड़ी का सेवन काफी फायदेमंद होता है। यह मॉर्निंग सिकनेस को दूर करने में मदद करता है।

    वेट लॉस के लिए बढ़िया : फाइबर से भरपूर होने के कारण इस राबड़ी के सेवन से काफी देर तक पेट भरा रहता है। ऐसे में, यह आपको ओवरईटिंग से बचाकर वेट लॉस में फायदा पहुंचाता है।

    यह भी पढ़ें- तपती गर्मी में शरीर को बर्फ-सी ठंडक देता है इलायची का शरबत, इस आसान रेसिपी से झटपट करें तैयार

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी