टेस्ट के साथ न्यूट्रिशन का भी ख्याल रखता है चुकंदर-पनीर डोसा, इस आसान रेसिपी से करें तैयार
अक्सर सुबह के नाश्ते को लेकर हर घर में एक ही सवाल होता है- "आज क्या बनाएं जो टेस्टी भी हो और हेल्दी भी?" अगर आप भी रोज-रोज के पोहा और पराठे से बोर हो ...और पढ़ें

सेहत का पावरहाउस है चुकंदर-पनीर डोसा (Image Source: AI-Generated)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सादे डोसे के मुकाबले चुकंदर वाला डोसा गुणों की खान है। दरअसल, चुकंदर शरीर में खून की कमी को दूर करता है और आयरन बढ़ाता है। वहीं, पनीर प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है जो आपको दिन भर एनर्जेटिक रखता है। जब ये दोनों मिल जाते हैं, तो यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एक 'सुपरफूड' बन जाता है। खास बात है कि इसका गहरा लाल रंग बच्चों को बहुत अट्रैक्ट करता है, जिससे वे इसे शौक से खाते हैं। आइए, इस आर्टिकल में बिना देर किए जानते हैं इसे तैयार करने की आसान रेसिपी।

(Image Source: AI-Generated)
चुकंदर-पनीर डोसा बनाने के लिए सामग्री
- डोसा बैटर: 2 कप (सूजी या चावल-दाल का नॉर्मल बैटर)
- चुकंदर: 1 (उबला और पिसा हुआ प्यूरी)
- पनीर: 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
- हरा धनिया: 2 चम्मच
- मसाले: नमक, काली मिर्च और थोड़ा-सा चाट मसाला
- तेल या घी: सेकने के लिए
चुकंदर-पनीर डोसा बनाने की विधि
- सबसे पहले अपने सामान्य डोसा बैटर में चुकंदर की प्यूरी मिलाएं। इसे अच्छे से फेंट लें। आप देखेंगे कि बैटर का रंग बहुत ही सुंदर गहरा गुलाबी या लाल हो गया है। इसमें थोड़ा नमक मिलाएं।
- इसके बाद, एक कटोरे में कद्दूकस किया हुआ पनीर लें। इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, थोड़ा नमक, काली मिर्च और चाट मसाला मिलाएं। इसे हल्के हाथ से मिक्स करें। आपकी प्रोटीन से भरपूर स्टफिंग तैयार है।
- अब एक नॉन-स्टिक तवे को गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल लगाएं। एक कलछी भरकर चुकंदर वाला बैटर तवे पर डालें और उसे गोल-गोल फैलाएं। किनारों पर थोड़ा घी या तेल डालें और मध्यम आंच पर पकने दें।
- जब डोसा नीचे से क्रिस्पी हो जाए, तो उसके बीच में पनीर की स्टफिंग रखें और डोसे को फोल्ड कर दें।
- लीजिए, तैयार है आपका गरमा-गरम और कुरकुरा चुकंदर-पनीर डोसा। इसे नारियल की चटनी या सांभर के साथ परोसें। यह न केवल आपकी भूख मिटाएगा बल्कि आपको पूरे दिन के लिए फिट भी रखेगा।
यह भी पढ़ें- रात के चावल बच गए हैं? तो सुबह नाश्ते में बनाएं दो तरह के लाजवाब राइस कटलेट