Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diabetes के मरीज करेंगे ऐसा ब्रेकफास्ट, तो कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल!

    Updated: Wed, 28 Aug 2024 06:19 PM (IST)

    डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे कंट्रोल करने के लिए खानपान का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे मरीज कुछ खास चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके ब्लड शु ...और पढ़ें

    डायबिटीज के मरीजों के लिए करना चाहिए ऐसा ब्रेकफास्ट (Image Source: Freepik)
    डायबिटीज के मरीजों के लिए करना चाहिए ऐसा ब्रेकफास्ट (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए।
    2. ब्रेकफास्ट में ओट्स और चिया सीड्स शामिल करने से ब्लड शुगर को कम करने में मददगार है।
    3. इस ब्रेकफास्ट में आप दही या योगर्ट और कुछ ड्राई फ्रूट्स को भी शामिल कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डायबिटीज (Diabetics) से जूझ रहे लोगों को ब्रेकफास्ट पर खास ध्यान देना चाहिए। नाश्ते में कुछ हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करके आप सुबह-सुबह ब्लड शुगर में होने वाले उतार-चढ़ाव को मैनेज कर सकते हैं। अगर आप भी इस बीमारी से ग्रसित हैं और ब्रेकफास्ट को लेकर असमंजस में रहते हैं, तो यहां हम चिया सीड्स और ओट्स से बनने वाला एक शानदार नाश्ता (Healthy Breakfast For Diabetics) आपको बनाना सिखा रहे हैं। आइए जान लीजिए इसकी रेसिपी।

    ओट्स और चिया सीड्स से बनाएं ये ब्रेकफास्ट

    सामग्री:

    • ओट्स - आधा कप
    • दही - एक कप
    • चिया सीड्स - 2 चम्मच
    • फ्रोजन बेरीज - एक चौथाई कप
    • बादाम का दूध - दो तिहाई कप
    • दालचीनी - एक चुटकी
    • अखरोट - गार्निश के लिए

    यह भी पढ़ें- डायबिटीज का खतरा बढ़ाती हैं आपकी रोज की ये आदतें

    विधि:

    • चिया ओट्स बनाने के लिए चिया सीड्स, दही, बेरीज, बादाम के दूध और दालचीनी को अच्छे से मिला लें।
    • इसे रातभर या फिर कम से कम 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
    • बस फिर इन्हें फ्रिज से बाहर निकालिए और मजे से खाइए।

    ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार

    डायबिटीज में यह ब्रेकफास्ट आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ओट्स में शामिल प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स पाचन को धीमा करने का काम करते हैं। रोजाना ऐसा ब्रेकफास्ट करने से आपको ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। यह मील फुलफिलिंग होने के साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर है, जो आपकी हार्ट हेल्थ के लिए काफी गुणकारी होते हैं। इस ब्रेकफास्ट को लेने के साथ आपको दिनभर अपनी डाइट पर भी गौर करना होगा और डॉक्टर के बताए प्लान के मुताबिक ही खानपान का शेड्यूल फॉलो करना होगा।

    यह भी पढ़ें- डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल में करें कुछ जरूरी बदलाव, नहीं तो झेलना पड़ जाएगा नुकसान

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी