Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्रिसमस पार्टी के लिए ट्राई करें ये World Famous Cakes, कभी नहीं भूलेंगे इनका लाजवाब स्वाद

    Updated: Tue, 24 Dec 2024 02:48 PM (IST)

    क्रिसमस के मौके पर केक खाने का ट्रेडिशन काफी पुराना है। वैसे तो इस मौके पर ज्यादातर प्लम केक बनाया जाता है लेकिन आप चाहें तो दुनियाभर में फेमस कुछ टेस ...और पढ़ें

    Christmas की खास डिश है केक (Picture Courtesy: Freepik)
    Christmas की खास डिश है केक (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. क्रिसमस के मौके पर कई टेस्टी डिशेज बनाई जाती हैं।
    2. इन डिशेज में केक की खास जगह है।
    3. कुछ केक दुनियाभर में अपने खास स्वाद के लिए जाने जाते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Christmas Cakes: केक एक ऐसा डेजर्ट है जो किसी भी खास अवसर को और स्पेशल बना देता है, चाहे वो जन्मदिन हो या कोई त्योहार। अगर आप भी केक के शौकीन हैं, तो दुनिया के 100 सबसे बेहतरीन केक्स में से कुछ ऐसे खास केक हैं जिन्हें इस क्रिसमस पर आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    क्रिसमस के लिए टेस्टी केक

    • बास्क चीजकेक (स्पेन)- स्पेन का यह चीजकेक अपने जले हुए किनारों और मलाईदार बनावट के लिए जाना जाता है। इसे बिना बिस्कुट बेस के पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद बेहद अनूठा बन जाता है। इसकी हर बाइट मुंह में पिघल जाती है।
    • मेडॉविक (रूस)- रूस की शान यह 8-10 परतों वाला हनी केक है। इसकी परतों में शहद और सार क्रीम की एकदम सही मिठास होती है। इसे बनाने में काफी समय लगता है, लेकिन इसका स्वाद बेहतरीन होता है।

    यह भी पढ़ें: इन संदेशों के साथ क्रिसमस बनाएं और भी खास, दोस्तों को भेजें ये प्यार भरे मैसेज

    • क्लैडकाका (स्वीडन)- स्वीडन का यह चॉकलेटी केक अपनी चिपचिपी बनावट और गहरे चॉकलेट के स्वाद के लिए मशहूर है। इसे बिना ज्यादा सजावट के परोसा जाता है, और यह हर चॉकलेट प्रेमी का पसंदीदा है।
    • ब्लैक फॉरेस्ट (जर्मनी)- चॉकलेट स्पंज केक, व्हिप्ड क्रीम और चेरी की परतों वाला यह केक जर्मनी का क्लासिक डेजर्ट है। इसका नाम ब्लैक फॉरेस्ट क्षेत्र से प्रेरित है, और यह हर खास मौके को और खास बनाता है।
    • मार्सिनेक (पोलैंड)- पोलैंड का यह ट्रेडिशनल लेयर केक अलग-अलग परतों में बिस्कुट, क्रीम और फ्रूट जैम के साथ बनाया जाता है। इसे खासतौर पर त्योहारों और शादियों में बनाया जाता है।
    • पेस्टल डे बनानो (ग्वाटेमाला)- ग्वाटेमाला का यह केला-आधारित केक मिठास और नमी से भरपूर होता है। इसमें केले का गूदा, दालचीनी और कभी-कभी नट्स मिलाए जाते हैं, जो इसे हल्का और स्वादिष्ट बनाते हैं।
    • चॉकलेट लावा केक (फ्रांस)- फ्रांस का यह केक बाहर से कुरकुरा और अंदर से चॉकलेटी लावा से भरा होता है। इसे गर्म परोसा जाता है, और यह हर चॉकलेट प्रेमी के लिए एक अनोखा अनुभव होता है।
    • विक्टोरिया स्पंज केक (इंग्लैंड)- इंग्लैंड का यह क्लासिक केक हल्के स्पंज, जैम और व्हिप्ड क्रीम की लेयर्स से बना होता है। इसका नाम क्वीन विक्टोरिया के नाम पर रखा गया है, जो इसे अपने चाय के समय खाना पसंद करती थीं।
    • रेड वेलवेट केक (अमेरिका)- अमेरिका का यह केक अपने गहरे लाल रंग और क्रीम चीज फ्रॉस्टिंग के लिए जाना जाता है। इसका मखमली बनावट और मीठा-हल्का खट्टा स्वाद इसे बेहद खास बनाता है।

    दुनिया के ये 9 केक न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि अपने-अपने देशों की अनूठी पहचान भी हैं।

    यह भी पढ़ें: क्रिसमस की खास डिश है प्लम केक, इस आसान रेसिपी से करें इसे तैयार

    खबरें और भी