Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्वाद में लाजवाब लगती है लौकी की खीर, झटपट बनकर हो जाती है तैयार; नोट कर लें आसान रेस‍िपी

    Updated: Sun, 22 Jun 2025 04:10 PM (IST)

    गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखना और खानपान का विशेष ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। इस मौसम में लौकी का सेवन बेहद फायदेमंद होता है, जो शरीर को पोषण प्रद ...और पढ़ें

    आसान रेस‍िपी से बनाएं लौकी की खीर। (Image Credit- Freepik)

    आसान रेस‍िपी से बनाएं लौकी की खीर। (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। गर्मियों में खानपान का खास ख्‍याल रखना होता है। इस दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो इससे आपको कई समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। गर्मियों में हरी सब्‍ज‍ियों और माैसमी फलों को शाम‍िल करने की सलाह दी जाती है। ये आपके शरीर को जरूरी पोषण देने का काम करते हैं।

    कहते हैं गर्मि‍याें में हल्‍का भोजन ही करना चाह‍िए। इस दौरान लौकी खूब खाई जाती है। इसमें पानी की मात्रा भी ज्‍यादा होती है। ये सेहत के ल‍िए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। आमतौर पर घरों में लौकी की सूखी या ग्रेवी वाली सब्‍जी बनाई जाती है। वहीं कुछ लोग रायता भी खूब पसंद करते हैं। अगर आपकाे मीठे की क्रेव‍िंग ज्‍यादा होती है तो आप लौकी का खीर ट्राई कर सकती हैं। ये खाने में भी बेहद स्‍वाद‍िष्‍ट लगती है।

    आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको लौकी की खीर बनाने की आसान रेस‍िपी बताने जा रहे हैं। अगर आप ये रेस‍िपी ट्राई करेंगी ताे सभी को खूब पसंद आएगी। आइए लौकी के खीर की रेस‍िपी जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    यह भी पढ़ें: गर्मी के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये 4 तरह के दही चाट, दिल्‍ली वालों की हैं फेवरेट; आप भी जरूर करें ट्राई

    लौकी का खीर बनाने के ल‍िए जरूरी सामग्री

    • 1 मध्यम आकार की लौकी (लगभग 500 ग्राम)
    • 1 लीटर दूध (फुल क्रीम)
    • चीनी स्वादानुसार
    • हरी इलायची
    • बादाम बारीक कटे हुए
    • काजू भी बारीक कटे हुए
    • प‍िस्‍ता बारीक कटे हुए
    • एक चम्मच देसी घी
    • केसर के कुछ धागे
    • किशमिश

    लौकी की खीर बनाने की विधि

    खबरें और भी

    • सबसे पहले लौकी को छील कर उसे अच्‍छे से धो लें।
    • अब इसे ग्रेट कर लें।
    • अगर लौकी में पानी ज्यादा है, तो इसे हाथ से निचोड़कर एक्स्ट्रा पानी निकाल दें।
    • अब एक कड़ाही में दूध उबालें।
    • लगातार दूध को चलाते रहें ताकि ये नीचे से जले नहीं।
    • जब दूध में उबाल आ जाए तो इसे गाढ़ा होने के दें।
    • अब इसमें घ‍िसी हुई लौकी डाल दें।
    • लौकी को दूध में अच्छी तरह मिला दें।
    • अब इसे धीमी आंच पर पकने दें।
    • इसे तब तक पकाएं जब तक लाैकी पूरी तरह से नरम न हो जाए।
    • साथ ही दूध को भी गाढ़ा होने दें।
    • बीच-बीच में चलाते रहें।
    • अब अलग से एक छोटी कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्‍का रोस्‍ट कर लें।
    • अब इन मेवों को खीर में डाल दें।
    • इसके बाद खीर में चीनी, इलायची और केसर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
    • चीनी डालने के बाद खीर थोड़ी पतली हो जाएगी, लेकिन ठंडी होने पर यह गाढ़ी हो जाती है।
    • 5 से 10 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।
    • गरमा-गरम खीर को कटोरी में निकालकर ऊपर से केसर और ड्राई फ्रूट्स से सजाएं।
    • ये खाने में बेहद स्‍वाद‍िष्‍ट लगेगी

    यह भी पढ़ें: खास मौकों पर जरूर बनाएं कढ़ाई पनीर, स्‍वाद ऐसा क‍ि उंगल‍ियां चाटने पर मजबूर हो जाएंगे लोग