विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं पड़ेगी कोलेजन सप्लीमेंट्स की जरूरत, बस 30 की उम्र के बाद खाना शुरू कर दें ये फूड्स

Published: Sat, 20 Sep 2025 06:56 PM (IST)

30 की उम्र के बाद शरीर में कोलेजन नामक प्रोटीन का निर्माण धीरे-धीरे कम होने लगता है जिससे स्किन में ...और पढ़ें

डाइट में शामिल करें ये कोलाजन रिच फूड्स (Picture Credit- Freepik)
डाइट में शामिल करें ये कोलाजन रिच फूड्स (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. कोलाजन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है।
  2. 30 की उम्र में बाद शरीर में इसका प्रोडक्शन बंद हो जाता है।
  3. ऐसे में कुछ फूड्स की मदद से शरीर में इनकी पूर्ति की जा सकती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई नेचुरल बदलाव आने लगते हैं। 30 की उम्र के बाद स्किन में ढीलापन, झुर्रियां, बालों का झड़ना और जोड़ों में जकड़न जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण होता है कोलेजन की कमी।

मार्केट में मिलने वाले कोलेजन सप्लीमेंट्स भले ही खाने में आसान और आकर्षक लगें, लेकिन आप चाहें तो कुछ पौष्टिक और नेचुरल फूड्स को डाइट में शामिल करके शरीर में कोलेजन का लेवल खुद-ब-खुद बढ़ा सकते हैं। तो आईए जानते हैं कि क्या है कोलेजन और इसकी कमी की पूर्ति कैसे हो सकती है

कोलेजन क्या है और इसका काम

कोलेजन एक प्रकार का प्रोटीन है, जो हमारे शरीर की स्किन, हड्डियों, मसल्स, टेंडन्स, लिगामेंट्स और ब्लड वेसल्स को मजबूती और संरचना प्रदान करता है। यह शरीर का सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला प्रोटीन है और स्किन की फर्मनेस या कसाव, इलास्टिसिटी और हाइड्रेशन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। उम्र के साथ शरीर में कोलेजन का उत्पादन कम होने लगता है, जिससे उम्र के असर जल्दी दिखने लगते हैं।

नेचुरली कोलेजन बढ़ाने वाले 7 शक्तिशाली फूड्स

  • हड्डी का सूप- जानवरों की हड्डियों को घंटों उबालकर बनाया गया ये सूप कोलेजन, जिलेटिन, कैल्शियम और अमीनो एसिड का बेहतरीन स्रोत है। यह स्किन, बालों और जोड़ों के लिए बेहद फायदेमंद है।
  • सिट्रस फल (संतरा, नींबू, मौसंबी)- इनमें विटामिन सी भरपूर होता है, जो कोलेजन निर्माण की प्रक्रिया में सहायक एंजाइम्स को सक्रिय करता है।
  • बेरीज (स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी)- इन फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी होता है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़कर कोलेजन की टूट-फूट को रोकते हैं।
  • अंडे की सफेदी- इसमें “प्रोलाइन” नामक अमीनो एसिड होता है, जो कोलेजन उत्पादन के लिए जरूरी है।
  • लहसुन- लहसुन में सल्फर और टॉरिन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो डैमेज कोलेजन को रिपेयर करने में मदद करते हैं।
  • हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, मेथी, सरसों)- इनमें क्लोरोफिल होता है, जो स्किन को डिटॉक्स करने के साथ कोलेजन के लेवल को भी बढ़ाता है।
  • बादाम, अखरोट, चिया व अलसी के बीज- ये ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और जिंक से भरपूर होते हैं, जो स्किन की नमी बनाए रखने और कोलेजन संरक्षण में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद शरीर में कम होने लगा है कोलेजन, तो 7 जूस से करें इसकी भरपाई

यह भी पढ़ें- सप्लीमेंट्स से ज्यादा कोलेजन लिए बैठे हैं ये 5 फल, रोजाना खाने से आस-पास भी नहीं भटकेगा बुढ़ापा

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।