Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लंच और डिनर में चाहिए कुछ लाइट लेकिन हेल्दी, तो एक बार Palak Roll करें ट्राई

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 03:28 PM (IST)

    ब्रेकफास्ट लंच और डिनर दिन के तीन सबसे जरूरी मील। जिन्हें स्किप न करने की सलाह दी जाती है साथ ही लंच और डिनर को ब्रेकफास्ट से हल्का खाने को भी कहा जात ...और पढ़ें

    टेस्टी पालक रोल रेसिपी (Pic credit- freepik)
    टेस्टी पालक रोल रेसिपी (Pic credit- freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लंच या डिनर के लिए ढूंढ़ रहे हैं कोई ऐसा ऑप्शन, जिसे खाकर पेट भी भर जाए, बनाने में बहुत ज्यादा वक्त भी न लगे, साथ ही वो हेल्दी भी हो। ऐसे में तो खिचड़ी बनाने का ही ख्याल सबसे पहले आता है। हालांकि सूप, दलिया जैसे ऑप्शन भी इस लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन लगातार इन्हें कई दिनों तक खाना किसी के लिए भी पॉसिबल नहीं। एक अजीब सी बोरियत होने लगती है। ऐसे में एक रेसिपी है, जो इन तीनों ही चीजों में खरी उतरती है और ये स्वाद में भी लाजवाब है। ये है पालक रोल।

    अगर आपके बच्चे पालक खाने में नाटक करते हैं, तो आप उन्हें एक बार पालक रोल खिलाकर देखें। मांग-मांगकर खाएंगे ये डिश। इसे आप लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं।  

    पालक रोल रेसिपी

    सामग्री

    250 ग्राम पालक (धुले व कटे हुए)

    1/2 कप सूजी

    3 टेबलस्पून बेसन

    नमक स्वादानुसार

    1/2 टीस्पून हल्दी

    1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर

    1 टीस्पून गरम मसाला

    1 टीस्पून हरी मिर्च पेस्ट

    1 टेबलस्पून चीनी

    2 टेबलस्पून दही

    2 टेबलस्पून तेल

    1/4 टीस्पून बेकिंग सोडा

    ये भी पढ़ेंः- वर्कआउट के बाद खाएं कुछ Protein-Rich Snacks, मांसपेशियां बनेगी मजबूत और दूर होगी थकान

    ऐसे बनाएं पालक रोल

    • सबसे पहले पालक को छोटा-छोटा काट लें।
    • एक बाउल में सूजी, बेसन, हल्दी, लाल मिर्च, दही, मिर्ची पेस्ट, गरम मसाला, नमक, बेकिंग सोडा, तेल डालकर मिक्स करें। 
    • अब इसमें कटे पालक मिलाएं।
    • पालक मिलाते वक्त हो सके आपको लगे कि बेसन और सूजी की और जरूरत है, लेकिन रोल बनाने के लिए इतना बेसन-सूजी काफी होगा।
    • अब इसके छोटे-छोटे गोले बना लें या सिलेंडर शेप दें।
    • स्टीमर में इसे कम से कम 15 मिनट स्टीम करना है।
    • फिर हल्का ठंडा होने के बाद इसे चाकू की मदद से काट लें।
    • धनिया- पुदीना की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
    • आप चाहें तो एक पैन में चुटकी भर तेल, राई और करी कत्ते का तड़का लगाएं और उसमें इन पालक रोल्स को डाल दें।
    • ऊपर से सफेद तिल डालें और सर्व करें।
    • इससे भी पालक रोल का स्वाद बढ़ जाएगा। 

    ये भी पढ़ेंः- Janmashtami 2024: पंचामृत भोग के बिना जन्माष्टमी पर माखनचोर की पूजा है अधूरी, घर पर मिनटों में ऐसे करें तैयार