Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मियों का देसी एनर्जी ड्रिंक: एक बार बनाएं कोकम सिरप और 2 महीने तक लें मजा, जानिए आसान रेसिपी

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 04:02 PM (IST)

    गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने और लू से बचाव के लिए कोकम का शरबत काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ...और पढ़ें

    गर्मियों के लिए फायदेमंद है कोकम का शरबत (Picture Courtesy: Freepik)

    गर्मियों के लिए फायदेमंद है कोकम का शरबत (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में जब शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, तब प्रकृति हमें कई ऐसे उपहार देती है जो शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करते हैं। इन्हीं में से एक खास फल है 'कोकम'। 

    मुख्य रूप से भारत के पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में पाया जाने वाला यह गहरा लाल फल न केवल अपने खट्टे-मीठे स्वाद के लिए मशहूर है, बल्कि आयुर्वेद में भी इसके औषधीय गुणों की काफी चर्चा है। आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में कोकम शरबत पीने के फायदे और इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी।

    कोकम शरबत के फायदे

    • लू और डिहाइड्रेशन से बचाव- कोकम की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में इसे पीने से शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है और लू के खतरे को कम करता है। यह इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस कर शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता।
    • पाचन तंत्र के लिए रामबाण- अगर आपको एसिडिटी, पेट में जलन या अपच की समस्या है, तो कोकम शरबत काफी फायदेमंद हो सकता है। यह शरबत पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पेट की गर्मी को शांत करता है।
    • त्वचा के लिए फायदेमंद- एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण, यह शरबत फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और त्वचा में चमक लाता है
    Kokum Sharbat (1)
    (Picture Courtesy: Freepik)

    कोकम शरबत बनाने की रेसिपी

    सामग्री-

    • सूखा कोकम- 1 कप
    • चीनी या गुड़- 1.5 कप 
    • भुना हुआ जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
    • काला नमक- आधा छोटा चम्मच
    • सादा नमक- स्वादानुसार
    • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
    • पानी- आवश्यकतानुसार

    बनाने की विधि-

    • सबसे पहले सूखे कोकम को अच्छी तरह धो लें। अब इसे 2 कप गर्म पानी में कम से कम 2-3 घंटे के लिए भिगो दें ताकि यह नरम हो जाए।
    • जब कोकम पूरी तरह नरम हो जाए, तो उसे उसी पानी में हाथों से मसल लें और फिर एक छलनी की मदद से छान लें। छने हुए इस जूस को अलग रख दें।
    • अब एक बर्तन में चीनी/गुड़ और थोड़ा पानी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। जब चीनी पूरी तरह घुल जाए और चाशनी थोड़ी गाढ़ी होने लगे, तो इसमें कोकम का रस मिला दें।
    • अब इस मिश्रण में काला नमक, सादा नमक, भुना जीरा पाउडर और इलायची पाउडर डालें। इसे 5-7 मिनट तक पकने दें जब तक कि यह एक गाढ़े सिरप जैसा न दिखने लगे।
    •  गैस बंद कर दें और सिरप को पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें। यह सिरप 1-2 महीने तक खराब नहीं होता।

    सर्व करने का तरीका

    • जब भी शरबत पीना हो, एक गिलास में 2-3 बड़े चम्मच कोकम सिरप डालें, ऊपर से ठंडा पानी और कुछ बर्फ के टुकड़े मिलाएं। ताजी पुदीने की पत्तियों से सजाकर इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।