Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ब्लोटिंग, खून की गंदगी और हेयर फॉल होंगे दूर! रोज सुबह खाली पेट पिएं ABC और हल्दी शॉट जैसे 6 जूस

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 11:06 AM (IST)

    शरीर को पोषण देने और त्वचा निखारने में कुछ जूस काफी मददगार हो सकते हैं। ...और पढ़ें

    बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए पिएं ये जूस (Picture Courtesy: Freepik)

    बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए पिएं ये जूस (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और खराब खान-पान का सीधा असर हमारे चेहरे और सेहत पर दिखता है। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स ऊपर से निखार तो दे सकते हैं, लेकिन असली चमक अंदरूनी पोषण से आती है। 

    लेकिन चिंता की बात नहीं है। फलों और सब्जियों से बने कुछ जूस शरीर को डिटॉक्स करने, पोषण देने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में काफी असरदार साबित हो सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में। 

    ABC जूस 

    एप्पल, बीटरूट और कैरेट का यह मिश्रण मिरेकल ड्रिंक के नाम से मशहूर है। विटामिन-ए, सी और आयरन से भरपूर यह जूस खून को साफ करता है और चेहरे पर गुलाबी निखार लाता है। यह ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में भी मदद करता है। 

    कैसे बनाएं? 

    • एक सेब, एक चुकंदर, दो गाजर और  आधा इंच अदरक थोड़ा पानी डालकर साथ में ब्लेंड करें और छानकर पिएं। 

    एलोवेरा जूस 

    अगर आप मुंहासों या पाचन की समस्या से परेशान हैं, तो एलोवेरा जूस बेस्ट है। यह पाचन को दुरुस्त बनाता है, एसिडिटी कम करता है और एक्ने कम करने में मदद करता है।

    कैसे बनाएं?

    • 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल को 1 कप पानी और थोड़े से नींबू के रस के साथ ब्लेंड करें। ध्यान रखें कि एलोवेरा जेल निकालते समय पीले हिस्से का इस्तेमाल न करें।

    चुकंदर और नींबू का जूस

    वर्कआउट करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर है। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स ब्लड सर्कुलेशन को सुधारते हैं, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।

    खबरें और भी

    कैसे बनाएं?

    • एक चुकंदर, आधा नींबू और आधा सेब एक साथ ब्लेंड करें और पिएं। 

    आंवला और अदरक इम्युनिटी शॉट

    आंवला में संतरे से 20 गुना ज्यादा विटामिन-सी होता है। अदरक के साथ इसे पीने से न केवल त्वचा में चमक आती है, बल्कि बालों का झड़ना भी कम होता है। इसे हफ्ते में 3-4 बार शॉट के रूप में लें।

    कैसे बनाएं?

    • बीज निकाले हुए दो आंवले, आधा इंच अदरक और आधा कप पानी मिलाकर ब्लेंड करें और पिएं। 

    गाजर और संतरे का जूस

    धूप से होने वाले सन डैमेज और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए यह जूस रामबाण है। गाजर का बीटा-कैरोटीन और संतरे का विटामिन-सी कोलाजन बनाने में मदद करते हैं, जिससे स्किन टाइट और जवां बनी रहती है।

    • कैसे बनाएं? 

    दो गाजर और एक छिला हुआ संतरा साथ में ब्लेंड करें और पिएं।

    हल्दी ग्लो टॉनिक

    हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है। यह शरीर की सूजन कम करता है और एक्ने को ठीक करने में काफी मदद करता है। 

    कैसे बनाएं? 

    • गुनगुने पानी में ताजी हल्दी या पाउडर, नींबू और शहद मिलाकर पिएं। 
    Healthy Juices
    (AI Generated Image)

    इन बातों का रखें ध्यान

    • ताजा पिएं- जूस निकालने के 15-20 मिनट के भीतर इसे पी लेना चाहिए, ताकि पोषक तत्व नष्ट न हों।
    • छानने से बचें- जहां तक संभव हो, जूस को बहुत ज्यादा न छानें। हल्का गूदा रहने देने से शरीर को जरूरी फाइबर मिलता है।
    • खाली पेट- डिटॉक्स और ग्लो के लिए सुबह खाली पेट जूस पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
     
     
    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।