Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हेल्दी गट के लिए जरूरी है '3-F' फार्मूला, डॉक्टर ने दिए डाइजेशन को रिपेयर करने के टिप्स

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 07:36 PM (GMT+05:30)

    फोर्टिस हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्स ने हेल्दी गट के लिए '3-F' फॉर्मूला बताया है। ...और पढ़ें

    बॉडी डिटॉक्स के लिए महंगे सप्लीमेंट नहीं, काम आएंगे ये 3 'F' (Image Source: AI-Generated)

    बॉडी डिटॉक्स के लिए महंगे सप्लीमेंट नहीं, काम आएंगे ये 3 'F' (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि एक हेल्दी और एनर्जेटिक शरीर की शुरुआत हमारे गट से होती है? फोर्टिस हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वत्स बताते हैं कि पेट को डिटॉक्स करने और इसे पूरी तरह से हेल्दी रखने के लिए सिर्फ तीन 'F' सबसे ज्यादा जरूरी हैं।

    इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि ये ऐसे जरूरी कदम हैं जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं या भूल जाते हैं। आइए जानते हैं कि ये तीन 'F' क्या हैं और ये हमारे शरीर के लिए कैसे काम करते हैं।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Dr. Shubham Vatsya (@dr.shubhamvatsya)

    पहला F: फाइबर

    फाइबर हमारे पेट के स्वास्थ्य के लिए सबसे पहली सीढ़ी है। इसका मुख्य काम हमारे पेट में मौजूद 'गुड बैक्टीरिया' को भोजन प्रदान करना है। जब इन बैक्टीरिया को सही पोषण मिलता है, तो पेट का वातावरण स्वस्थ बना रहता है।

    दूसरा F: फर्मेंटेड फूड

    फर्मेंटेड यानी खमीर वाले फूड आइटम्स हमारे पेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। ये पेट के अंदरूनी संतुलन को वापस लाने और उसे बनाए रखने में बहुत बड़ी मदद करते हैं।

    तीसरा F: फास्टिंग

    तीसरा और सबसे अहम कदम है फास्टिंग यानी उपवास करना। फास्टिंग हमारे पाचन तंत्र को थोड़ा आराम देती है। इस खाली समय में आपके पाचन तंत्र को खुद को 'रीसेट' और 'रिपेयर' करने का भरपूर मौका मिलता है।

    खबरें और भी

    gut health

    (Image Source: AI-Generated) 

    ऐसा होगा इन 3 आदतों का कमाल

    जब आप इन तीनों 'F' को एक साथ अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो आपकी पाचन क्रिया, आपकी एनर्जी और ओवरऑल हेल्थ में गजब का सुधार आता है।

    डॉक्टर के अनुसार, अगर आप इस नियम का सही तरीके से पालन करते हैं, तो इसके फायदे सिर्फ पेट तक सीमित नहीं रहते। इसके परिणाम आपको अपने पूरे शरीर पर देखने को मिलते हैं:

    • आपका पेट बहुत हेल्दी रहता है।
    • आपकी स्किन हेल्दी बनती है और उस पर एक शानदार निखार आता है।
    • आपके बाल बहुत हेल्दी और मजबूत रहते हैं।
    • आपकी इम्युनिटी बेहतरीन तरीके से काम करने लगती है।

    कुल मिलाकर कहें तो, फाइबर, फर्मेंटेड फूड और फास्टिंग- ये वो सबसे जरूरी चीजें हैं जो हमें सेहतमंद रखती हैं।

    यह भी पढ़ें- क्यों 'गट' को कहा जाता है शरीर का 'दूसरा दिमाग'? डॉक्टर ने समझाया कैसे हाजमा तय करता है आपका मूड

    यह भी पढ़ें- गट बिगड़ने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 संकेत, नजरअंदाज करने की गलती तो नहीं कर रहे आप?