Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गट बिगड़ने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 संकेत, नजरअंदाज करने की गलती तो नहीं कर रहे आप?

    Updated: Mon, 13 Oct 2025 09:19 AM (IST)

    आपको जानकर थोड़ी हैरानी हो सकती है, लेकिन हमारा गट हेल्थ यानी पाचन हमारे फिजिकल और मेंटल हेल्थ, दोनों को प्रभावित करता है। इसलिए गट हेल्थ को दुरुस्त र ...और पढ़ें

    अनहेल्दी गट बिगाड़ देगी पूरी सेहत (Picture Courtesy: Freepik)

    अनहेल्दी गट बिगाड़ देगी पूरी सेहत (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. पाचन बिगड़ने के कारण पूरी सेहत को नुकसान होता है

    2. गट हेल्थ हमारी मेंटल और फिजिकल हेल्थ, दोनों को प्रभावित करती है

    3. कुछ लक्षणों की मदद से अनहेल्दी गट की पहचान की जा सकती है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। यह कहना गलत नहीं होगा कि हमारा पेट हमारी पूरी सेहत को प्रभावित करता है। अगर पाचन बिगड़ जाए, तो हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों पर गहरा असर पड़ता है। इसलिए हेल्दी गट पूरी सेहत के लिए जरूरी है। हालांकि, हमारी लाइफस्टाइल और डाइट के कारण गट हेल्थ बिगड़ (Poor Gut Health) सकती है।

    बड़ी परेशानी यह है कि इस ओर हम ज्यादा ध्यान भी नहीं देते हैं। लेकिन गट हेल्थ बिगड़ने पर हमारा शरीर हमें कुछ संकेत (Early Signs of Unhealthy Gut) देना शुरू कर देता है। अगर इन संकेतों को पहचान लिया जाए, तो गट हेल्थ को बेहतर बनाने की ओर जरूर कदम उठाए जा सकते हैं। आइए डॉ. सौरभ सेठी से जानें कि अनहेल्दी गट के लक्षण कैसे होते हैं। 

    कब्ज या दस्त 

    अगर आपको अक्सर कब्ज या दस्त की शिकायत रहती है, तो यह गट के अनहेल्दी होने का सबसे पहला संकेत हो सकता है। हेल्दी गट खाने को सही गति से आगे बढ़ाती है और मल त्याग की प्रक्रिया को नियमित रखती है। जब आंतों में ठीक से पानी अब्जॉर्ब नहीं हो पाता, तो स्टूल हार्ड या लूज हो जाता है। इसके कारण कब्ज या दस्त की समस्या होती है। 

    लगातार ब्लोटिंग

    खाने के बाद हल्की ब्लोटिंग होना सामान्य है, लेकिन अगर आपको लगातार पेट फूला हुआ और भारी महसूस होता है, तो यह चिंता की बात है। अनहेल्दी गट में, खराब बैक्टीरिया के कारण गैस बनती है। इसके अलावा, छोटी आंत में बैक्टीरिया ज्यादा बढ़ने लगते हैं, जिसके कारण भी लगातार ब्लोटिंग हो सकती है

    कमजोर इम्युनिटी

    आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि हमारी इम्युनिटी का 70-80% हिस्सा हमारी आंतों पर निर्भर करता है। एक हेल्दी गट माइक्रोबायोम हानिकारक वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में हमारी मदद करता है। अगर आप बार-बार सर्दी-जुकाम, इंफेक्शन या अन्य बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं, तो इसका सीधा सा मतलब है कि आपकी आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया कमजोर पड़ गए हैं और आपकी इम्युनिटी ठीक से काम नहीं कर रही है।

    खबरें और भी

    लगातार थकान और सुस्ती

    क्या आप पूरी नींद लेने के बाद भी थका हुआ महसूस करते हैं? इसका कारण भी अनहेल्दी गट हो सकता है। आंतों का स्वास्थ्य हमारी नींद और एनर्जी लेवल से सीधे जुड़ा हुआ है। सेरोटोनिन हार्मोन का एक बड़ा हिस्सा आंतों में ही बनता होता है। लेकिन गट में सूजन या असंतुलन होने पर सेरोटोनिन का प्रोडक्शन प्रभावित होता है, जिससे इनसोम्निया, थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है

    फूड इनटॉलरेंस 

    फूड इनटॉलरेंस यानी कुछ कुछ खास तरह के फूड्स, जैसे- लैक्टोज, ग्लूटेन को न पचा पाना। यह समस्या अक्सर आंतों में उन एंजाइम्स की कमी के कारण होती है, जो उस फूड आइटम के ब्रेक डाउन में मदद करते हैं। अनहेल्दी गट इन एंजाइम्स का ठीक से नहीं बना पाता। इसके कारण, कुछ फूड्स को खाने के बाद पेट में दर्द, गैस, ब्लोटिंग, उल्टी या सिरदर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

    यह भी पढ़ें- Diwali 2025: त्योहारों की मस्ती में भी फिटनेस रहेगी बरकरार, ओवरईटिंग से बचाएंगे ये 5 स्मार्ट टिप्स

    यह भी पढ़ें- बहुत साधारण लगते हैं पेट के कैंसर के ये लक्षण, अनदेखा करने पर तेजी से बढ़ सकती है बीमारी