यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weight Loss की कोशिशें हो रही हैं नाकाम, तो टेंशन नॉट! इन सब्जियों के जूस हफ्तों में कम होगा वजन
सब्जियों के जूस अपनी तरह के नेचुरल न्यूट्रीशन से भरपूर होते हैं जो वेट लॉस डिटॉक्सिफिकेशन और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में सहायक होते हैं। अगर आप भी लंबे ...और पढ़ें

HighLights
- कई लोग अपना वजन कम करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
- हालांकि, कई कोशिशों के बाद भी वेट लॉस करना मुश्किल होता है।
- ऐसे में कुछ सब्जियों के जूस की मदद से आप ऐसा कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी बिजी लाईफ में, हेल्दी रहने के लिए हमें सही न्यूट्रीशन और सही डाइट की आवश्यकता होती है। ऐसे ही वेट लॉस के लिए भी, सिर्फ डाइट नहीं, बल्कि अच्छे डिटॉक्सिफिकेशन और सही पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।
इस मामले में, सब्जियों का जूस एक बेहतरीन उपाय साबित हो सकता है। ये न केवल वेट लॉस में मदद करते हैं, बल्कि आपकी सेहत को भी कई बेहतरीन फायदे देते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी सब्जियों के जूस के बारे में, जिनका सेवन आपको वेट लॉस और अन्य हेल्थ बेनिफिट्स दे सकता है।
यह भी पढ़ें- डाइट या जिम नहीं, बल्कि ये एक काम करके दिलीप जोशी ने 45 दिनों में घटाया था 16 किलो वजन, ऐसे किया वेट लॉस
लौकी का जूस
लौकी का रस शरीर को हाइड्रेट करता है और डिटॉक्सिफिकेशन के लिए बेहतरीन होता है। इसमें बहुत कम कैलोरी होती है, जिससे ये वेट लॉस करने में सहायक है। लौकी का जूस डाइजेशन को सुधारता है और फैट बर्निंग की प्रक्रिया को बढ़ाता है। यह स्किन को भी ग्लोइंग बनाता है।
गाजर का जूस
गाजर का रस विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है, जो स्किन को निखारता है और वेट लॉस करने में मदद करता है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को टॉक्सिन्स फ्री करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।
खबरें और भी
चुकंदर का जूस
चुकंदर का रस आपके ब्लड सर्कुलेशन और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसमें नाइट्रेट्स होते हैं, जो मसल्स की एनर्जी को बढ़ाते हैं और वेट लॉस को बढ़ावा देते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।
पालक का जूस
पालक का रस आयरन, फाइबर और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो शरीर के लिए जरूरी पोषण प्रदान करता है। यह डाइजेशन को सुधारने में मदद करता है और वेट लॉस के लिए भी बेस्ट है।साथ ही ये स्किन को भी हेल्दी बनाए रखता है।
टमाटर का जूस
टमाटर का रस एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जिसमें लाइकोपीन, विटामिन सी और पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और वेट लॉस में मदद करता है। इसके अलावा, यह शरीर को डिटॉक्स करता है और दिल की सेहत को बेहतर बनाता है।
करेले का जूस
करेले का रस खासकर डायबिटीज और वेट लॉस के लिए लाभकारी होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल बैलेंस करता है और फैट को तेजी से बर्न करता है।
अदरक-नींबू-हरी धनिया का जूस
ये रस शरीर को डिटॉक्स करता है और डाइजेशन को सुधारता है। अदरक मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जबकि नींबू और हरी धनिया शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं और इम्युनिटी को बढ़ाते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या जीरा वाकई पिघला सकता है पेट की जिद्दी चर्बी? एक्सपर्ट से जानें इस दावे की सच्चाई