Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pasta Recipes: सर्दियों में ट्राई करें ये हेल्दी पास्ता, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 01:52 PM (GMT+05:30)

    Pasta Recipes हर किसी को पास्ता खाना काफी पसंद होता है। अक्सर लोग इसे ब्रेकफास्ट के रूप में खाते हैं। आजकल मार्केट में पास्ता की कई वैरायटी मौजूद हैं। ...और पढ़ें

    Pasta Recipes: घर पर बनाएं ये टेस्टी पास्ता
    Pasta Recipes: घर पर बनाएं ये टेस्टी पास्ता

    HighLights

    1. पास्ता को अलग-अलग सॉस के साथ बनाया जाता है।
    2. आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Pasta Recipes: पास्ता एक ऐसी डिश से जिसे पूरे विश्व में बड़े चाव से खाया जाता है। अलग-अलग देशों में इसे कई तरह से बनाया जाता है, इसे बड़ों से लेकर बच्चे सभी खाना पसंद करते हैं। पास्ता को अलग-अलग सॉस के साथ बनाया जाता है, जो इसका स्वाद और भी बढ़ा देते हैं। आप आसानी से घर पर कई तरह के पास्ता ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं पास्ता बनाने की रेसिपी।

    क्रीमी अल्फ्रेडो चिकन

    ये क्रीमी अल्फ्रेडो सॉस के साथ बनाया जाता है। इस व्हाइट सॉस पास्ता को और टेस्टी बनाने के लिए आप इसमें मशरूम और चिकन के पीस डाल सकते हैं।

    पेस्टो श्रिंप पास्ता

    यह पास्ता कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, बेसिल पेस्टो सॉस के साथ बनाए जाने वाले इस पास्ता में श्रिंप डालकर इसका टेस्ट बढ़ाएं।

    यह भी पढ़ें: घर में नहीं है अदरक, तो ऐसे बनाएं मेहमानों के लिए जायकेदार चाय

    अरबियाटा मीटबॉल पास्ता

    अरबियाटा सॉस के साथ मीटबॉल का कॉम्बीनेशन सुन कर मुंह में पानी आ गया होगा। ये पास्ता खाने में बेहद टेस्टी होता है। इसका तीखा टेस्ट आपको एक अलग ही जोन में ले जाएगा।

    मशरूम एंड ट्रफल ऑयल

    मशरूम को फ्राई करके इसमें ट्रफल ऑयल छिड़कें। इसके एरोमा से ही आपका मन इसे खाने को कर जाएगा। यह काफी कंफर्टिंग फूड है।

    नींबू लहसुन श्रिंप पास्ता

    श्रिंप को नींबू और लहसुन में सॉटे करके बनाया जाने वाला ये पास्ता काफी टेस्टी होता है।

    मेडिटैरेनियन वेजी पेने

    सब्जियों को फ्राई करके उसमें ऑलिव ऑयल और फेटा चीज मिलाएं, इससे आपको एक मेडिटैरेनियन स्वाद मिलेगा। जो काफी टेस्टी औऱ हेल्दी है।

    सॉसेज एंड ब्रोकली रिगाटोनी

    इस रिगाटोनी पास्ता का असली मजा सॉसेज और क्रिस्पी ब्रोकली के साथ ही आता है। ये काफी टेस्टी और हेल्दी होता है।

    यह भी पढ़ें: वेट लॉस करने वालों के लिए स्वादिष्ट डिश है पालक मूंगदाल चीला, इसे बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    Pic Credit: Freepik