यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Daal Recipes: कुछ इस तरह से करें दालों को अपनी डाइट में शामिल, बच्चे भी खाने से नहीं करेंगे मना
हमारी डाइट में दाल प्रोटीन का सबसे अहम स्त्रोत होता है जिसे हम लगभग रोज खाते हैं। दाल को कई प्रकार से बनाया जा सकता है जिससे बच्चों को उसका स्वाद काफी ...और पढ़ें

HighLights
- दाल प्रोटीन का एक बेहतर स्त्रोत है।
- इसकी कई डिशेज बनाकर खाई जा सकती हैं।
- पकौड़े, ढोकला, चीला, जैसी कई डिशेज दाल से बनाकर खा सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Daal Recipes: दाल हमारी डाइट का बहुत अहम हिस्सा है। हर घर में रोजाना दाल बनती है और सभी खाते हैं। दाल को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। अरहर, मूंग, उड़द, चना, मसूर आदि दालों को हम रोटी या चावल के साथ खाते हैं। इसके अलावा, दाल के बनी कुछ डिशेज भी आप सुबह नाश्ते में या शाम में स्नैक्स के तौर पर ट्राई कर सकते हैं। बच्चों को खासकर, ये डिशेज खूब पसंद आएंगी। कुछ बच्चे दाल खाना पसंद नहीं करते, इन डिशेज की मदद से आप उनकी डाइट में दाल को शामिल कर सकते हैं, जो उन्हें स्वादिष्ट भी लगेगी और दाल का पोषण भी मिल जाएगा।
उड़द दाल बोंडा
उड़द दाल का बोंडा शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट स्नैक हैं। इसके लिए उड़द दाल को 2-3 घंटे के लिए भिगोकर रखें और फिर उसे पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके पेस्ट में लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और नमक डालकर पकौड़े तल लें। बस उड़द दाल बोंडा बनकर तैयार है।
ढोकला
गुरजात में ब्रेकफास्ट या शाम के स्नैक्स के तौर पर लोग ढोकला खाना पसंद करते हैं। इसे फर्मेंट करके बनाया जाता है, इसलिए यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। साथ ही, चना दाल से बनने वाले ढोकले को स्टीम करके बनाया जाता है, जो सेहत के लिए और अधिक लाभदायक होता है। इसिलए ब्रेकफास्ट के लिए यह काफी अच्छा ऑप्शन है।
.jpg)
यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे जूस पीते समय यह एक गलती, सेहत को भरना पड़ सकता है हरजाना
मूंग दाल चीला
मूंग की दाल को रातभर भिगोकर सुबह इसे पीस लें। इसके पेस्ट में प्याज, मिर्च, नमक आदि मसाले डालकर गर्मागर्म चीले बनाएं। हरा धनिया और पुदीना की चटनी के साथ चीला और स्वादिष्ट लगता है।

मसूर दाल डोसा
उड़द की दाल और चावल को मिलाकर बनने वाले डोसा में ट्विस्ट डालें। इस बार मसूर दाल का डोसा बनाकर ट्राई करें। ये खाने में टेस्टी भी होता है और आपको एक नया स्वाद भी ट्राई करने को मिलेगा।
खबरें और भी
उड़द दाल अप्पे
अप्पे साउथ में बनने वाला एक टेस्टी नाश्ता है। उड़द दाल के अप्पे में ओट्स मिक्स करके इसका स्वाद और बढ़ाया जा सकता है।
मसूर दाल पकौड़े
शाम के नाश्ते में मसूर के दाल के पकोड़े बहुत टेस्टी लगते हैं। इसमें अपनी पसंद की सब्जियां डालकर आप इसे और हेल्दी बना सकते हैं।
मूंग दाल के पकौड़े
मूंग को 6-7 घंटे भिगोकर पीस लें। इसमें प्याज, मिर्च, नमक, हल्दी, हींग डालकर गर्मा-गर्म मूंगौड़े बनाएं और चाय के साथ सर्व करें।
यह भी पढ़ें: होस्टल में अक्सर मिस हो जाता है ब्रेकफास्ट, तो बिना गैस जलाए ऐसे झटपट बनाएं नाश्ता
Picture Courtesy: Freepik