विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Palak Corn Chilla: सुबह ब्रेकफास्ट या टिफिन के लिए मिनटों में तैयार करें हेल्दी और टेस्टी पालक कॉर्न चीला

Published: Sun, 21 Apr 2024 05:45 PM (IST)

बच्चों को रोज नाश्ते में कुछ नया और स्वादिष्ट खाने की चाह होती है लेकिन हर रोज टेस्टी ब्रेकफास्ट बनाना ...और पढ़ें

बच्चों के लिए नाश्ते में बनाएं यह टेस्टी डिश
बच्चों के लिए नाश्ते में बनाएं यह टेस्टी डिश

HighLights

  1. बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट में बनाने के लिए पालक कॉर्न चीला एक बेहतर ऑप्शन है।
  2. पालक में काफी मात्रा में आयरन और कैल्शियम होता है, जो सेहत के लिए लाभदायक होता है।
  3. कॉर्न में फाइबर होता है, जिसे खाने से पेट भरा रहता है और पाचन भी बेहतर होता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Palak Corn Recipe: बच्चों के लिए हर सुबह नाश्ते में क्या बनाएं, हर मां के रोज सुबह की पहली टेंशन यही होती है। बच्चे भी रोजाना पराठे, रोटी खाकर बोर हो जाते हैं। ऐसे में उनके लिए कुछ हेल्दी बनाना बड़ा मुश्किल काम होता है। आपने भी नाश्ते में कई बार सूजी या बेसन का चीला जरूर बनाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी पालक कॉर्न चीला बनाया है। अगर नहीं, तो एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। यह कुछ ही समय में तैयार होने वाला बहुत ही टेस्टी और हेल्दी ब्रेक फास्ट है, जिसे आपके घर में सभी खाना पसंद करेंगे। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

पालक कॉर्न चीला कैसे बनाएं?

इस रेसिपी की यही खासियत है कि आप इसे सिम्पल और मसालेदार दोनों तरीकों से बना सकते हैं। इसके साथ आप इसे धनिया और पुदीने की चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकतीं हैं।

सामग्री

  • पालक (बारीक कटा हुआ) ----- 1कप
  • मकई के दाने ----- 1कप
  • बेसन ------ 1 कप
  • अदरक लहसुन का पेस्ट ----- 1बड़ा चम्मच
  • प्याज बारीक कटी हुई ------ आधी छोटी कटोरी
  • शिमला मिर्च बारीक कटी हुई ----- आधी छोटी कटोरी
  • हरी मिर्च बारीक कटी हुई ----- 2
  • धनिया पत्ती बारीक कटी हुई ----- आधी छोटी कटोरी
  • हल्दी पाउडर ----— 1छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर –----- 1छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर ------- 1छोटा चम्मच
  • साबुत जीरा -----— 1छोटा चम्मच
  • हींग --------¼ छोटा चम्मच
  • नमक ------- स्वादानुसार
  • तेल ----- आवश्यकतानुसार
  • पानी ------ आवश्यकतानुसार

यह भी पढ़ें: गर्मियों में रखना चाहते हैं अपना पाचन दुरुस्त, तो इन फूड्स को जरूर करें डाइट में शामिल

विधि

  • सबसे पहले आधे कप मकई के दाने और कटे हुए एक कप पालक को मिक्सी में पीस लें। इसका ऐसा घोल तैयार करें कि एक गाढ़ा और चिकना पेस्ट तैयार हो जाए।
  • अब एक बड़े बाउल में इस गाढ़े चिकने पेस्ट को डालें और फिर इसमें बेसन डालकर थोड़ा पानी मिलाकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
  • इसके बाद इसमें पहले से बारीक कटे प्याज, शिमला मिर्च, धनिया पत्ता, हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट, बचा हुआ कॉर्न जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, हींग,साबुत जीरा और नमक को डालकर अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण को तब तक चलातें रहें जब तक की ये सब अच्छे से मिक्स न हो जाएं।
  • अब नॉन स्टिक तवे को आंच पर चढ़ाएं और गर्म होने पर कलछी से तैयार बैटर को चारो तरफ बराबर मात्रा में फैलाएं। इसपर थोड़ा तेल लगाते हुए अच्छे से पकाएं। ऐसे में सारे पालक कॉर्न चीला को तैयार करें और सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में खाना चाहते हैं ब्रेकफास्ट में कुछ लाइट, तो ट्राई करें ये फर्मेंटेड फूड्स

Picture Courtesy: Freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।