Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Foods for Gut Health: गर्मियों में रखना चाहते हैं अपना पाचन दुरुस्त, तो इन फूड्स को जरूर करें डाइट में शामिल

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 05:16 PM (IST)

    गर्मी में खुद को ठंडा रखने के लिए हम आईसक्रीम जैसे कई फूड्स खाते हैं जो हमारी सेहत खासकर पाचन के लिए काफी नुकसानदेह होता है। इसलिए अपने पाचन को दुरुस् ...और पढ़ें

    गर्मियों इन फूड्स को खाने से बेहतर रहेगी गट हेल्थ
    गर्मियों इन फूड्स को खाने से बेहतर रहेगी गट हेल्थ

    HighLights

    1. गर्मी में आईसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स ज्यादा खाने से गट हेल्थ को नुकसान पहुंचता है।
    2. इसलिए हेल्दी फाइबर से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए।
    3. स्प्राउट्स, कर्ड राइस, सलाद जैसी डिशेज को गर्मी में खाना काफी फायदेमंद हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Foods for Gut Health: बढ़ते तापमान में खुद को ठंडा रखने के लिए हम आमतौर पर कोल्ड ड्रिंक, आईसक्रीम, बर्फ का गोला जैसी चीजों को खाते-पीते रहते हैं। इनसे हमें ठंडक का एहसास तो होता है, लेकिन यह हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं। इनमें मौजूद शुगर और प्रीजरवेटिव्स की वजह से सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है।

    इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं सबसे प्रमुख होती हैं। इसकी वजह से ब्लोटिंग, एसिडिटी, भूख न लगने या ज्यादा स्वीट क्रेविंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में अपने पाचन का ख्याल रखना (Gut Health) बेहद जरूरी होता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें गर्मियों में अपनी डाइट में शामिल करना आपके पाचन के लिए काफी फायदेमंद हो (Healthy Digestion) सकते हैं। आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में।

    कर्ड राइस

    कर्ड राइस, जैसा कि नाम से समझा जा सकता है दही और चावल से बनाए जाते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो गट माइक्रोबायोम को बढ़ावा देते हैं। इसलिए दही पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होती है। इस डिश के लिए मिलेट राइस का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह डिश काफी लाइट होती है और आसानी से पच भी जाता है।

    foods for summer

    यह भी पढ़ें: फीके स्वाद के कारण नहीं पसंद लौकी, तो गर्मियों में पेट ठंडा रखने के लिए बनाएं इसका टेस्टी रायता

    पेठे का जूस

    पेठे की सब्जी ही नहीं जूस भी बनाया जाता है, जो गर्मियों में पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर का पीएच लेवल बैलेंस करने में मदद करता है, जिससे गट हेल्थ बेहतर रहती है और एसिडिटी, गैस जैसी समस्या भी नहीं होती है। पेठे में फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है, जिससे कब्ज की समस्या भी नहीं होती है।

    खबरें और भी

    हर्बल टी

    हर्बल टी पाचन के लिए काफी फायदेमंद होती है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में काफी मदद मिलती है। हर्बल टी ब्लोटिंग कम करते हैं और आप काफी रिलैक्स भी महससू करते थे। सोने से पहले कैमोमाइल जैसे हर्बल टी पीने नींद भी अच्छी आती है, जिससे आप बेहतर नींद ले पाते हैं, जो पूरी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

    foods for summer

    स्प्राउट्स

    स्प्राउट्स में फाइबर, विटामिन और कई मिनरल पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। मूंग के स्प्राउट्स को नाश्ते में भी शामिल कर सकते हैं, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करेगा और एनर्जी भी मिलेगी। ये ज्यादा हैवी भी नहीं होते, जिसकी वजह से गर्मियों में इसे खाने से पेट भारी महसूस नहीं होता।

    foods for summer

    सलाद

    खीरा, ककड़ी, टमाटर और प्याज का सलाद गर्मियों के लिए एक शानदार फूड है। इन सभी में पानी भरपूर मात्रा में होता है, जिससे हाइड्रेशन मिलती है और पेट ठंडा रहता है। साथ ही, इन्हें खाने से पाचन भी बेहतर रहता है। ब्लोटिंग और एसिडिटी की सम्सया नहीं होती और पेट भी ज्यादा भरा हुआ महससू नहीं होता।

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में खाना चाहते हैं ब्रेकफास्ट में कुछ लाइट, तो ट्राई करें ये फर्मेंटेड फूड्स

    Picture Courtesy: Freepik