Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gut Health: खराब गट हेल्थ होने पर नजर आते हैं ये लक्षण, इन तरीकों से रखें इनका ख्याल

    Updated: Fri, 23 Feb 2024 02:25 PM (IST)

    गट हेल्थ सिर्फ पाचन ही नहीं बल्कि पूरी सेहत के लिए लाभदायक होता है। इनमें मौजूद माइक्रोब्स गट हेल्द के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं जो हमारी डाइट और अ ...और पढ़ें

    इन टिप्स की मदद से रखें गट हेल्थ का ख्याल
    इन टिप्स की मदद से रखें गट हेल्थ का ख्याल

    HighLights

    1. गट हेल्थ सेहत के पहलुओं को प्रभावित करती है।
    2. गट हेल्थ खराब होने पर पाचन से जुड़ी समस्याएं, त्वचा की परेशानियां, ऑटो इम्यून डिजीज जैसे लक्षण नजर आते हैं।
    3. डाइट में प्रीबायोटिक्स, प्रोबायोटिक्स और फाइबर को शामिल करें, तनाव कम करें और शुगर व प्रोसेस्ड फूड्स कम खाएं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Gut Health: स्वस्थ रहने के लिए गट का हेल्दी रहना बेहद महत्वपूर्ण होता है। अक्सर लोग गट सुनकर उसे सिर्फ पाचन से जोड़कर देखते हैं, लेकिन गट हेल्थ सिर्फ पाचन ही नहीं बल्कि, शरीर के कई अन्य फंक्शन्स को भी प्रभावित करता है। गट हेल्थ का सबसे अधिक प्रभाव पाचन पर पड़ता है, लेकिन इसके अलावा, यह इम्यून सिस्टम, नर्वस सिस्टम और एंडोक्राइन सिस्टम को भी प्रभावित करता है।

    गट हेल्थ हमारे गट माइक्रोबायोटा पर निर्भर करता है। इसलिए गट हेल्थ का ख्याल रखना बेहद आवश्यक होता है। हेल्दी माइक्रोबायोम होने से गट हेल्थ बेहतर रहती है, लेकिन हमारे खान-पान और लाइफस्टाइल की खराब आदतों की वजह से गट हेल्थ पर काफी नकरात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि,उन आदतों में सुधार कर, इसे बेहतर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं, कैसे आप अपनी गट हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं।

    कैसे रखें गट हेल्थ का ख्याल?

    खाने में शुगर की मात्रा कम करें

    डाइट में अधिक शुगर होने की वजह से गट में मौजूद गुड बैक्टीरिया खत्म होने लगते हैं, जिस वजह से हानिकारक बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ने लगते हैं। इसे गट डिस्बायोसिस कहते हैं। इसके अलावा, ज्यादा शुगर इंफ्लेमेशन बढ़ाता है, जो गट हेल्थ के साथ-साथ पूरी सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसलिए अपनी डाइट में शुगर या एडिशनल स्वीटनर का इस्तेमाल कम से कम करें।

    यह भी पढ़ें: गट में मौजूद बैक्टीरिया कर सकता है Respiratory Disease से बचाव, जानें कैसे रख सकते हैं गट हेल्थ का ख्याल

    Gut Health

    डाइट में प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स को शामिल करें

    हेल्दी गट के लिए डाइट में प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स को शामिल करना चाहिए। प्रोबायोटिक्स लाइव माइक्रोब्स होते हैं, जिन्हें डाइट के जरिए लिया जाता है। ये गट माइक्रोबायोम को हेल्दी बनाने में काफी मदद करते हैं। साथ ही, प्रीबायोटिक्स, प्रोबायोटिक्स को बढ़ावा देने और ग्रो करने में मदद करते हैं। इसलिए अपनी डाइट में प्री और प्रोबायोटिक्स को शामिल करें।

    खबरें और भी

    बेवजह एंटी-बायोटिक्स न लें

    एंटी-बायोटिक्स हमारे शरीर के गुड और बैड दोनों ही बैक्टीरियाज को खत्म करते हैं। इसलिए बेवजह और बिना डॉक्टर से संपर्क किए, एंटी-बायोटिक्स न खाएं। यह गट हेल्थ के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए बेवजह एंटीबायोटिक्स न खाएं। फर्मेंटेड फूड्स खाना इसमें काफी मददगार हो सकता है।

    तनाव कम करें

    तनाव अधिक होने की वजह से गट माइक्रोबायोम बिगड़ सकता है। इसलिए स्ट्रेस कम करने के लिए एक्सरसाइज, डीप ब्रीदिंग, मेडिटेशन, योग आदि की मदद लें। इनकी मदद से तनाव काफी कम होताा है, जो न केवल गट बल्कि, पूरी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

    फाइबर से भरपूर फूड आइटम्स खाएं

    फाइबर गट हेल्थ के लिए काफी लाभदायक होता है। फाइबर पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में भी मदद करता है क्योंकि यह खाने को बल्क देता है, जिससे वे आसानी से इंटेस्टाइन में मूव कर पाते हैं। इसलिए अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स को शामिल करें।

    यह भी पढ़ें: आपकी बिगड़ी हुई मेंटल हेल्थ का दोषी हो सकता है आपका गट, इन तरीकों से रखें इसे स्वस्थ

    Picture Courtesy: Freepik