विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali 2024: अब डायबिटीज के कारण नहीं मारना पड़ेगा मन, ये 5 मिठाइयां करेंगी आपकी स्वीट क्रेविंग को शांत

Published: Fri, 25 Oct 2024 02:13 PM (GMT+05:30)

Diwali 2024 बस कुछ ही दिनों में आने वाली है। रोशनी का यह पर्व इस बार 31 अक्टूबर को मनाया ...और पढ़ें

डायबिटीज के मरीज दीवाली पर खाएं ये मिठाइयां (Picture Credit- Freepik)
डायबिटीज के मरीज दीवाली पर खाएं ये मिठाइयां (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. कुछ ही दिनों में दीवाली का त्योहार आने वाला है।
  2. रोशनी का यह पर्व मिठाइयों के बिना अधूरा है।
  3. ऐसे में डायबिटीज के मरीजे इस दौरान ये मिठाइयां ट्राई कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार अब बेहद नजदीक आ चुका है। साल का यह समय बेहद खुशनुमा होता है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दौरान पूरे देश में उत्सव का माहौल रहता है। रोशनी का यह पर्व हर साल काफी धूमधाम से मनाया जाता है। फेस्टिव सीजन के दौरान खानपान का भी अपना अलग मजा होता है। कई तरह के पकवान और ढेर सारी मिठाइयां अक्सर त्योहारों का मजा दोगुना कर देती हैं, लेकिन अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो फेस्टिव सीजन में अपना ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जिसका को इलाज नहीं है। इसे आमतौर पर खानपान और दवाओं की मदद से मैनेज किया जाता है। ऐसे में अक्सर फेस्टिव सीजन के दौरान अपने खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है, लेकिन ढेर सारी मिठाइयों को देख और त्योहार के सीजन में अक्सर खुद को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी एक डायबिटीज पेशेंट हैं, तो ये मिठाइयों के ये ऑप्शन ट्राई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- दीपोत्सव के पांच दिनों में मिठास घोल देंगी 5 मिठाइयां, इन सिंपल रेसिपीज से करें तैयार

बादाम के लड्डू

बादाम के आटे से तैयार लड्डू डायबिटीज में काफी फायदेमंद साबित होंगे। बादाम ब्लड शुगर के लेवल को स्थिर करने में मदद करता है। ऐसे में आप बादाम के आटे, घी और स्टीविया या गुड़ जैसे नेचुरल स्वीटनर का उपयोग कर इन्हें आसानी से घर पर बना सकते हैं और फेस्टिव सीजन में अपनी मीठे की क्रेविंग को शांत कर सकते हैं।

नारियल की बर्फी

आप दीवाली के मौके पर स्वादिष्ट और हेल्दी नारियल की बर्फी भी ट्राई कर सकते हैं। बिना झंझट बनने वाली इस मिठाई को बनाने के लिए सूखे नारियल, कंडेंस्ड मिल्क और बेहद कम मीठे का इस्तेमाल किया जाता है। नारियल फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर होता है, जो शुगर अब्जॉर्प्शन को धीमा कर देता है।

खजूर और नट्स के लड्डू

खजूर नेचुरल शुगर का एक बेहतरीन विकल्प है, जो किसी भी डिश को नेचुरल मिठास देता है। ऐसे में दीवाली के लिए खजूर और नट्स के लड्डू एक बढ़िया ऑप्शन साबित होंगे, जो पोषण से भरपूर होने की वजह से फायदेमंद भी होंगे। एनर्जी से भरपूर यह लड्डू रिफाइंड शुगर से बचाते हैं।

गुड़ और सूजी का हलवा

अगर आप परिवार में भी कोई डायबिटीज का मरीज है, तो दीवाली के मौके पर आप उनके लिए गुड़ और सूजी का हलवा बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है, सामान्य तरीके से सूजी का हलवा बनाएं और इसमें चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करें। गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ग्लूकोज कंट्रोल करने में मदद करता है।

डार्क चॉकलेट मूस

डार्क चॉकलेट (कम से कम 70% कोको), कोकोनट क्रीम और वेनिला के मिश्रण से बना यह मूस कम कार्ब्स के साथ एक शानदार स्वाद प्रदान करता है। डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और इसका ब्लड शुगर पर कम प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़ें- दीवाली के दिन इस खास वजह से बनाई जाती है जिमीकंद की सब्जी, जानें इसका महत्व

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।