विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali 2024: दीपोत्सव के पांच दिनों में मिठास घोल देंगी 5 मिठाइयां, इन सिंपल रेसिपीज से करें तैयार

Published: Wed, 23 Oct 2024 02:47 PM (IST)

दिवाली 2024 (Diwali 2024) का त्योहार हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस पर्व ...और पढ़ें

दिवाली के पांच दिन बनाएं ये 5 मिठाइया (Picture Credit- Freepik)
दिवाली के पांच दिन बनाएं ये 5 मिठाइया (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. कुछ ही दिनों में बस दिवाली का त्योहार आने वाला है।
  2. धनतेरस के साथ इस पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत होती है।
  3. ऐसे में आप इन पांच दिनों में 5 अलग-अलग मिठाइयां बना सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली (Diwali 2024) का त्योहार बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। हर साल कार्तिक माह की अमावस्या पर दीपों के इस त्योहार को मनाया जाता है। इस साल 31 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी। यह साल का सबसे खुशनुमा समय होता है, जिसे लोग धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। फेस्टिव सीजन हो और मिठाइयां न खाई जाए, ऐसा हो मुमकिन ही नहीं। खुश के हर मौकों पर मुंह मीठा जरूर किया जाता है।

ऐसे में अगर आप भी दीपोत्सव के मौके पर घर पर मिठाइयां बनाने का सोच रहे हैं, तो दिवाली के पांच दिन के तरह की मिठाइयां बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन्हें बनाने की आसान रेसिपी-

गुलाब जामुन

सामग्री

  • 1 कप खोया (मावा)
  • 1/4 कप मैदा
  • 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1 कप चीनी
  • 1 कप पानी
  • 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • तलने के लिए तेल

बनाने की तरीका

  • सबसे पहले एक कटोरे में खोया, आटा और बेकिंग पाउडर को मिलाकर एक स्मूद आटा गूंथ लें। फिर इससे छोटी-छोटी बॉल्स (लगभग 1 इंच) बना लें।
  • अब एक पैन में चीनी और पानी मिलाएं और चीनी घुलने तक उबालें। इलायची पाउडर डालें और एक तरफ रख दें।
  • एक गहरे पैन में तेल गर्म करें और बॉल्स को धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें।
  • एक बार तलने के बाद उन्हें कम से कम 2 घंटे के लिए चीनी की चाशनी में भिगोएं और फिर सर्व करें।

यह भी पढ़ें-  दिवाली पार्टी के लिए झटपट बनाएं ये 5 टेस्टी स्नैक्स, नहीं पड़ेगी बाजार से कुछ ऑर्डर करने की जरूरत

रसगुल्ला

सामग्री

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 1/4 कप नींबू का रस
  • 1 कप चीनी
  • 4 कप पानी
  • 1/2 छोटा चम्मच गुलाब जल (वैकल्पिक)

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले दूध को उबालकर इसमें नींबू का रस डालें और छेना बना लें। फिर इसे छान लें और ठंडे पानी के नीचे धो लें। एक्स्ट्रा पानी निचोड़ लें।
  • इसके बाद छैना को स्मूद होने तक गूथें और छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।
  • चाशनी बनाने के लिए चीनी और पानी को उबाल लें। चाहें तो इसमें भी गुलाब जल मिला लें।
  • अब उबलते सिरप में बॉल्स डालें और लगभग 15 मिनट तक पकाएं। इन्हें चाशनी में ठंडा होने दें और फिर सर्व करें।

बर्फी

सामग्री

  • 1 कप कद्दूकस किया नारियल या खोया
  • 1/2 कप चीनी
  • 1/4 कप दूध
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • गार्निश के लिए कटे हुए ड्राई फ्रूट्स

बनाने का तरीका

  • बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में नारियल या खोया, चीनी और दूध मिलाएं और इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • इसके बाद इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • फिर एक ग्रीस की गई प्लेट में तैयार मिश्रण को डालकर इसे अच्छी तरह से फैलाएं और फिर ठंडा होने दें।
  • एक बार ठंडा होने और अच्छे से सेट हो जाने पर, मनचाहे आकार में काट लें और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।

लड्डू

सामग्री

  • 1 कप बेसन
  • 1/2 कप घी
  • 1/2 कप पिसी हुई चीनी
  • 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • गार्निश के लिए कटे हुए ड्राई फ्रूट्स

बनाने का तरीका

  • लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें और बेसन को सुनहरा और खुशबूदार होने तक भून लें।
  • अब इसे आंच से उतार लें और थोड़ा ठंडा होने दें। फिर इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं।
  • जब यह लड्डू बनाने लायक ठंडा हो जाए, तो इससे इसे छोटे-छोटे लड्डू का आकार दें।
  • अंत में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से इन्हें गार्निश करें।

काजू कतली

सामग्री

  • 1 कप काजू
  • 1/2 कप चीनी
  • 1/4 कप पानी
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • चांदी का वरक (वैकल्पिक)

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले काजू को बारीक पीस कर इसका पाउडर बना लें।
  • फिर एक पैन में, चीनी और पानी मिलाकर एक तार वाली चाशनी बना लें।
  • अब इस चाशनी में काजू पाउडर और इलायची डालकर लगातार चलाते रहें जब तक कि यह आटा न बन जाए।
  • इसके बाद इस मिश्रण को ग्रीस की गई प्लेट पर फैलाएं और चपटा करें।
  • इसके बाद आखिर में चांदी की वरक से सजाएं और चौकोर आकार में काट लें।

यह भी पढ़ें-  मठरी के बिना अधूरा है दिवाली का त्योहार, इस सिंपल रेसिपी से बनाएंगे तो मिलेगा बाजार जैसा बेमिसाल स्वाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।