Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अपच और पेट फूलने की समस्या से चाहिए परमानेंट आराम, घर पर बनाएं चटपटी और हेल्दी जीरा पाचक गोली

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 05:30 PM (IST)

    आपने मार्केट में मिलने वाली जीरा पाचक गोली तो खाई ही होगी, क्यों न इसे घर पर ही बनाया जाए। ...और पढ़ें

    जीरा पाचक गोली बनाने की रेसिपी (Image Source: AI Generated)

    जीरा पाचक गोली बनाने की रेसिपी (Image Source: AI Generated)

    HighLights

    1. जीरा पाचक गोली बनाने की आसान विधि जानें

    2. जीरा पाचन एंजाइमों को उत्तेजित कर पाचन सुधारे

    3. वजन घटाने और ब्लड शुगर नियंत्रण में भी सहायक

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपने मार्केट में मिलने वाली जीरा पाचक गोली तो खाई ही होगी, क्यों न इस बार जीरे से बनी इस स्वादिष्ट चटपटी गोली को घर पर ही बनाने का ट्राई किया जाए। जीरे से बनी यह गोली ज्यादातर पाचन बेहतर रखने के लिए लोग खाना पसंद करते हैं। वहीं, गोली से हटके अगर जीरे की बात करें तो हर घर में पाया जाने वाला जीरा खाने में खुशबू लाने के साथ-साथ स्वाद बढ़ाने का भी काम करता है। आइए सबसे पहले जीरा पाचक गोली बनाने की विधि जानते हैं और फिर जानेंगे जीरा खाने में शामिल करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं। 

    जीरा पाचक गोली रेसिपी 

    जीरा पाचक गोली के फायदे जानने से पहले इसे बनाने की विधि जान लेते हैं: 

    सामग्री 

    • 1/4 कप जीरा 

    • 1 कप चीनी का पाउडर या बूरा 

    • 1/2 काला नमक 

    • 1 चम्मच काली मिर्च का पाउडर 

    • 1 चम्मच सेंधा नमक 

    • 2 चम्मच मैंगो पाउडर 

    • 5 बड़े चम्मच नींबू का रस

    • हींग 

    विधि 

    1. सबसे पहले जीरा पैन में डालकर भून लें। फिर ठंडा होने के लिए रख दें। 

    2. भुने पिसे जीरे को काली मिर्च के पाउडर और सेंधा नमक, काला नमक, हींग और बुरे में अच्छे से मिक्स करें। 

    3. अब इसमें नींबू का रस मिलाकर इसे आटे की तरह गूंथ लें। 

    4. इनकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें। 

    5. गोलियां बनाने के बाद इनपर पाउडर शुगर की परत बना लें। 

    6. आपकी जीरा पाचक गोली तैयार है, इसका खाने के बाद स्वाद लें। 

    जीरा के फायदे 

    जीरा को भारतीय घरों में भले ही मसाले के तौर पर अधिक इस्तेमाल किया जाता हो, लेकिन इसमें मौजूद पोषक तत्व इसे सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद बनाते हैं: 

    1. यह पाचन एंजाइम को उत्तेजित करता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर काम करता है। 

    2. जीरे में आयरन, फाइबर, जिंक, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

    3. कई लोग जीरा पानी को वजन कम करने के लिए भी सेवन करते हैं क्योंकि इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। 

    4. जीरे की एक और खासियत है, यह ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल करने में मदद करता है। 

    5. जीरे में ऐसे एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो सेल्स की सुरक्षा करते हैं। डॉक्टर्स की माने तो एंटी-ऑक्सिडेंट्स से रिच डाइट दिल की बीमारी का खतरा कम करती है। 

    यह भी पढ़ें- किडनी को अंदर से साफ कर देंगे ये 5 फूड्स, आज ही बना लें डाइट का हिस्सा; कभी नहीं होगी कोई परेशानी

    यह भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट पिएं अजवाइन और जीरे का पानी, तेजी से पिघलने लगेगा बॉडी में जमा फैट

    Source: Cleveland Clinic