Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मियों में एसिडिटी और बदहजमी से राहत दिलाएगा ठंडा-ठंडा जलजीरा, 5 मिनट में घर पर ऐसे करें तैयार

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 11:25 AM (GMT+05:30)

    गर्मियों का मौसम आते ही चिलचिलाती धूप और पसीना हमें बेहाल कर देता है। इसके साथ ही पेट की गर्मी, बदहजमी, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं बहुत आम हो जाती ह ...और पढ़ें

    लू के थपेड़ों से बचना है, तो पिएं ठंडा-ठंडा जलजीरा (Image Source: AI-Generated)

    लू के थपेड़ों से बचना है, तो पिएं ठंडा-ठंडा जलजीरा (Image Source: AI-Generated) 

    HighLights

    1. पेट की गर्मी शांत कर खाना पचाने में मददगार

    2. पुदीना, जीरा, काला नमक से बनी नेचुरल ड्रिंक

    3. एसिडिटी और बदहजमी से तुरंत राहत दिलाए

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जलजीरा सिर्फ एक ड्रिंक नहीं है, बल्कि यह पेट के लिए एक जादुई दवा की तरह काम करता है। इसमें मौजूद पुदीना, भुना हुआ जीरा और काला नमक पेट की गर्मी को शांत करते हैं और खाना तुरंत पचाने में मदद करते हैं। बाहर के केमिकल वाले महंगे कोल्ड ड्रिंक्स पीने से लाख गुना बेहतर है कि आप घर का बना यह प्राकृतिक और सेहतमंद शरबत पिएं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में सिर्फ 5 मिनट लगते हैं। आइए जानते हैं।

    jaljeera recipe

    (Image Source: AI-Generated) 

    जलजीरा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

    • ताजा पुदीना: आधा कप (अच्छे से धुला हुआ)
    • हरा धनिया: थोड़ा-सा (पुदीने से आधा)
    • नींबू का रस: 2 बड़े चम्मच
    • भुना हुआ जीरा पाउडर: 1 चम्मच
    • काला नमक: 1 छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
    • अदरक: आधा इंच का टुकड़ा
    • चीनी या गुड़: 1 चम्मच (खट्टे-मीठे स्वाद के लिए)
    • ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े: 2 गिलास
    • रायते वाली बूंदी: गार्निश करने के लिए (भिगोई हुई या सूखी)

    जलजीरा बनाने की आसान विधि

    • सबसे पहले मिक्सी के जार में पुदीना, हरा धनिया, अदरक, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और चीनी डालें। इसमें 2-3 चम्मच पानी डालकर इसे अच्छे से पीस लें और एक बारीक चटनी बना लें।
    • अब इस तैयार किए गए ताजे पेस्ट को एक बड़े जग या बर्तन में निकालें। इसमें 2 गिलास एकदम चिल्ड पानी और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह चम्मच से मिला लें।
    • अगर आपको बिल्कुल बाजार जैसा साफ पानी चाहिए, तो आप इसे छलनी से छान सकते हैं। हालांकि, बिना छाने पीने से इसके पत्तों का फाइबर भी आपके पेट में जाता है, जो सेहत के लिए और भी फायदेमंद है।
    • अब कांच के गिलास लें, उसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डालें। ऊपर से अपना चटपटा जलजीरा डालें और सबसे आखिर में थोड़ी-सी क्रंची बूंदी और पुदीने की एक पत्ती से सजाकर सर्व करें।

    लीजिए, आपका टेस्टी और रिफ्रेशिंग जलजीरा तैयार है। इसे दोपहर में भारी खाने के बाद पिएं या जब भी धूप से बाहर से आएं, तब पिएं। यह न सिर्फ आपकी प्यास बुझाएगा, बल्कि आपके पेट को भी एकदम 'ठंडा-ठंडा कूल-कूल' रखेगा। इस गर्मी जलजीरा पीजिए और पेट की हर समस्या को बाय-बाय कहिए।

    यह भी पढ़ें- स्वाद भी और सेहत भी! कैलोरी बर्न करने वाले 'इन्फ्यूज्ड वॉटर' बन रहे हाई-प्रोफाइल पार्टियों की पसंद

    यह भी पढ़ें- गर्मी के दिनों में जरूर पीनी चाहिए ठंडी-ठंडी 'खरबूजा लस्सी', बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगी पसंद