चाय के साथ तला-भुना खाने की है आदत? वजन कम करने के लिए आज ही ट्राई करें ये रोस्टेड हेल्दी स्नैक्स
बिजी लाइफस्टाइल में वजन घटाने के लिए तले-भुने स्नैक्स की जगह भुने हुए हेल्दी ऑप्शन अपनाएं।

वेट लॉस के लिए हेल्दी स्नैक्स (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की फास्ट और बिजी लाइफस्टाइल में वजन बढ़ना एक आम समस्या बन चुका है। गलत खानपान, जंक फूड और फिजिकल एक्टिविटी की कमी इसकी बड़ी वजह हैं। अगर आप हेल्दी तरीके से वजन घटाना चाहते हैं तो सबसे जरूरी है अनहेल्दी स्नैक्स से दूरी।
अक्सर भूख लगने पर हम तला-भुना या मीठा खा लेते हैं, जिससे कैलोरी तेजी से बढ़ती है। ऐसे में भुने हुए स्नैक्स एक बेस्ट ऑप्शन हैं, क्योंकि ये कम तेल में तैयार होते हैं, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान भुने हुए स्नैक्स, जो वेट लॉस में मददगार हो सकते हैं।
वेट लॉस के लिए हेल्दी स्नैक्स
- भुने चने- भुने चने प्रोटीन और फाइबर का अच्छा सोर्स होते हैं। ये मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं और भूख को कंट्रोल करते हैं। आप इन्हें हल्का नमक, काली मिर्च या चाट मसाला डालकर टेस्टी बना सकते हैं। ऑफिस या ट्रैवल के लिए भी यह परफेक्ट स्नैक है।
- रोस्टेड मखाने- मखाने लो कैलोरी होते हैं और पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इनमें कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। थोड़ा-सा घी या बिना तेल के तवे पर भूनकर हल्का नमक और हल्दी डालें,स्वाद भी मिलेगा और वजन भी कंट्रोल रहेगा।
- भुने मूंगफली- मूंगफली में हेल्दी फैट और प्रोटीन भरपूर होता है। सीमित मात्रा में इन्हें खाने से एनर्जी मिलती है और अनहेल्दी क्रेविंग कम होती है। इन्हें बिना नमक या हल्के मसालों के साथ भूनकर खाना बेहतर होता है।
- रोस्टेड सोया चंक्स- सोया चंक्स हाई प्रोटीन स्नैक है, जो मसल्स को मजबूत करता है और फैट बर्निंग में मदद करता है। इन्हें हल्के मसालों के साथ भूनकर सलाद की तरह भी खाया जा सकता है।
- भुना कॉर्न- भुना मक्का फाइबर से भरपूर होता है और पाचन को बेहतर बनाता है। नींबू, काली मिर्च और थोड़ा-सा नमक डालकर इसे और टेस्टी बनाया जा सकता है।
- रोस्टेड ओट्स चिवड़ा- ओट्स वजन घटाने के लिए जाना जाता है। आप ओट्स को सूखी कढ़ाई में भूनकर उसमें मूंगफली, करी पत्ता और हल्के मसाले मिलाकर हेल्दी चिवड़ा बना सकते हैं। यह शाम की भूख के लिए शानदार विकल्प है।
- कद्दू या सूरजमुखी के भुने हुए बीज- ये बीज फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं। थोड़ी मात्रा में खाने से भूख कंट्रोल होती है और शरीर को जरूरी पोषण मिलता है।
अगर आप वेट लॉस के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं, तो तले हुए स्नैक्स की जगह भुने हुए स्नैक्स को अपनी डाइट में शामिल करें। ये न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि हेल्दी भी होते हैं।
