विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दाल-रोटी से हो गए हैं बोर? डिनर में बनाएं ये गुजराती डिश, खाते ही उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप

Published: Thu, 15 Jan 2026 04:26 PM (IST)

अगर आप रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं और घर पर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, ...और पढ़ें

घर पर दाल ढोकली बनाने की रेसिपी (Picture Credit- AI Generated)

घर पर दाल ढोकली बनाने की रेसिपी (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. दाल ढोकली खाने में काफी टेस्टी होती है

  2. दाल ढोकली गुजरात की फेमस डिश में से एक है

  3. घर पर इन तरीकों से दाल ढोकली बनाएं

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात की मशहूर दाल ढोकली देशभर में भी बड़े चाव से खाई जाती है। खासकर सर्दी के मौसम में इसे गरमागरम खाया जाए, तो मजा आ जाएगा। दाल ढोकली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। साथ ही, यह डिश काफी हल्की होती है, जिसे पचाना भी आसान होता है। इस डिश को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में कभी भी खाया जा सकता है। अगर आप भी घर पर दाल ढोकली का मजा लेना चाहते हैं, तो नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी से आसानी से बना सकते हैं।

सामग्री

ढोकली के लिए:

  • गेहूं का आटा - 1 कप
  • बेसन - 2 बड़े चम्मच
  • हल्दी - 1/4 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • पानी - आटा गूंथने के लिए

दाल के लिए:

  • तुअर दाल - 1 कप
  • पानी - 3 कप
  • तेल - 1 बड़ा चम्मच
  • हींग - 1 चुटकी
  • जीरा - आधा चम्मच
  • हल्दी - आधा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
  • हरी मिर्च - 1-2 (कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
  • हरा धनिया सजावट के लिए

बनाने की विधि

आटा तैयार करें

सबसे पहले ढोकली बनाने के लिए गेहूं के आटे में बेसन, हल्दी और नमक डालें और पानी की मदद से नरम आटा तैयार करें। आटा ज्यादा सख्त या ज्यादा नरम न हो, हल्का सॉफ्ट होना चाहिए। तैयार आटे को छोटी-छोटी लोइयों में बांटकर हथेलियों से स्क्वायर या ट्राएंगल शेप में ढोकलियां तैयार कर लें।

दाल उबालें

ढोकली की दाल तैयार करने के लिए प्रैशर कुकर में तुअर दाल, 3 कप पानी और हल्दी डालकर उसे नरम होने तक उबालें। दाल अच्छी तरह गलने पर यह ढोकली के लिए तैयार हो जाएगी।

तड़का तैयार करें

तड़के कि इसके लिए एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें हींग और जीरा डालें। जीरा चटकने लगे तो अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर थोड़ी देर भूनें। अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च और लाल मिर्च का पाउडर डालकर हल्का भून लें।

ढोकली डालें और पकाएं

उबली हुई दाल में तड़का डालें और अच्छे से मिलाएं। फिर इसमें ढोकली डालकर धीमी आंच पर 10-12 मिनट पकाएं। बीच-बीच में हल्के हाथ से चलाएं ताकि ढोकली टूटे नहीं।

हरा धनिया डालें और परोसें

ढोकली और दाल पक जाने के बाद ऊपर से हरा धनिया डालें, फिर इसे गरमा गरम परोसें। इसे हरी चटनी, पापड़, प्याज या अचार के साथ खाने से स्वादिष्ट दोगुना हो जाता है।

यह भी पढ़ें - ओवन नहीं है? कोई बात नहीं! घर की कड़ाही में ऐसे बनाएं बाजार जैसा टेस्टी और चीजी पिज्जा

यह भी पढ़ें - सिर्फ स्मूदी नहीं, टोफू से बनाएं पकोड़े और उपमा भी! नोट कर लें 7 आसान और हेल्दी रेसिपीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।