Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस रेसिपी से घर पर बनाएं खस्ता मूंगदाल कचौड़ी, खाकर हर कोई पूछेगा इसकी सीक्रेट रेसिपी

    Updated: Mon, 23 Jun 2025 04:48 PM (IST)

    मूंग दाल कचौड़ी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। इसका क्रिस्पी स्वाद चाय के साथ काफी अच्छा लगता है, जो इसे परफेक्ट ईवनिंग स्नैक बनाता है। ये न सिर्फ ख ...और पढ़ें

    इस आसान रेसिपी से बनाएं मूंगदाल कचौड़ी (Picture Courtesy: Freepik)

    इस आसान रेसिपी से बनाएं मूंगदाल कचौड़ी (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कचौड़ी तो हर किसी को पसंद आती है। इसका क्रिस्पी स्वाद चाय के साथ और ज्यादा लजीज लगता है। उस पर भी अगर मूंग दाल की कचौड़ी हो, तब तो बात ही कुछ औ है। मूंग दाल की कचौड़ी खाने में जितनी टेस्टी होती है, बनाने में उतनी ही आसान होती है। अगर आप भी घर पर मूंग दाल की कचौड़ी (Moong Dal Kachori Recipe) बनाना चाहते हैं, तो यहां बताई गई रेसिपी को स्टेप-बाई-स्टेप फॉलो करें। यकीन मानिए आपकी बनाई मूंग दाल कचौड़ी का हर कोई दीवाना बन जाएगा। आइए जानें इसकी रेसिपी।  

     

    सामग्री (Ingredients for Moong Dal Kachori)  

     

     कचौड़ी के लिए:  

    • 1 कप मूंग दाल (छिलके वाली)  
    • 2 कप मैदा  
    • 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन  
    • 1/2 छोटा चम्मच हींग  
    • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर  
    • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर  
    • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर  
    • नमक स्वादानुसार  
    • तेल  

     

    भरावन के लिए:  

    • 1/2 कप पिसी हुई मूंग दाल  
    • 1 छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च पेस्ट  
    • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला  
    • स्वादानुसार नमक  

    विधि (Step-by-Step Moong Dal Kachori Recipe)  

     

    • सबसे पहले मूंग दाल को 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।  
    • भीगी हुई दाल को पानी से निकालकर मिक्सी में पीस लें। इसे बहुत ज्यादा पतला नहीं पीसें, थोड़ा दरदरा पीसें ताकि कचौड़ी क्रिस्पी बने।  
    • एक बड़े कटोरे में मैदा, अजवाइन, हींग, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालकर मिलाएं।  
    • अब इसमें पिसी हुई मूंग दाल डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर कड़ा आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा ज्यादा नरम नहीं होना चाहिए। गूंदने के बाद आटे को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।  
    • अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें अदरक-हरी मिर्च पेस्ट डालकर भूनें।  
    • अब इसमें पिसी हुई मूंग दाल, गरम मसाला और नमक डालकर मिलाएं। इसको 2-3 मिनट तक पकाएं और फिर ठंडा होने के लिए रख दें।  
    • अब आटे को छोटे-छोटे बेलन के आकार के टुकड़ों में बांट लें और हर टुकड़े को बेलकर गोल रोटी जैसा बना लें।  
    • इस रोटी के बीच में थोड़ा भरावन डालकर मोड़कर बंद कर दें और हल्का बेलकर गोल बना लें।  
    • इसी तरह सारी कचौड़ी तैयार कर लें।  
    • अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर कचौड़ी को डालकर सुनहरा होने तक तलें।  
    • तली हुई कचौड़ी को किचन टिश्यू पर निकालें, ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए।  

     

    खबरें और भी

    टिप्स  

    • कचौड़ी को ज्यादा गर्म तेल में नहीं तलना चाहिए, नहीं तो यह अंदर से कच्ची रह सकती है।  
    • अगर आटा ज्यादा नरम हो जाए तो थोड़ा मैदा मिलाकर गूंथ लें।