Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नाश्ते में झटपट बनाइए आलू उत्तपम, स्वाद ऐसा कि हर कोई करेगा आपकी कुकिंग की तारीफ

    Updated: Sun, 22 Jun 2025 08:28 PM (IST)

    सुबह का नाश्ता दिन भर के लिए एनर्जी का सोर्स होता है। ऐसे में, अगर कुछ टेस्टी और हेल्दी मिल जाए तो बात ही क्या है! जी हां, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ...और पढ़ें

    स्वाद और सेहत से भरपूर होता है आलू उत्तपम (Image Source: Freepik)

    स्वाद और सेहत से भरपूर होता है आलू उत्तपम (Image Source: Freepik) 

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Potato Uttapam Recipe: आलू उत्तपम की खास बात यह है कि इडली या डोसे की तरह इसे बनाने के लिए आपको घंटों पहले से तैयारी करने या दाल-चावल भिगोने की जरूरत नहीं है। जी हां, यह सूजी और उबले आलू को मिलाकर बनता है, जिससे यह हल्का, फ्लफी और टेस्टी बनता है। इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां भी डाल सकते हैं, जिससे यह और भी पौष्टिक हो जाता है। आइए जानें, बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को पसंद आने वाली आलू उत्तपम की रेसिपी के बारे में।

    आलू उत्तपम बनाने के लिए सामग्री

    • सूजी (रवा): 1 कप
    • दही: ½ कप (खट्टा न हो तो बेहतर)
    • उबले आलू: 2 मध्यम आकार के, मैश किए हुए
    • प्याज: 1 छोटा, बारीक कटा हुआ
    • हरी मिर्च: 1-2, बारीक कटी हुई (अपने स्वाद के अनुसार)
    • अदरक: 1 इंच, कद्दूकस किया हुआ या बारीक कटा हुआ
    • हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच, बारीक कटा हुआ
    • नमक: स्वादानुसार
    • पानी: जरूरत के मुताबिक
    • तेल: सेकने के लिए

    यह भी पढ़ें- अब आलू गोभी छोड़िए और बना डालिए पोहे के पकोड़े, हर कोई कहेगा हमें भी बता दो रेसिपी

    आलू उत्तपम बनाने की विधि

    • एक बड़े कटोरे में सूजी और दही को अच्छी तरह मिला लें। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा, चिकना घोल तैयार करें, जैसा डोसे के लिए होता है। इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी फूल जाए।
    • जब तक सूजी फूल रही है, एक दूसरे कटोरे में मैश किए हुए आलू, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, कद्दूकस किया अदरक और हरा धनिया डालें। इसमें स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
    • अब फूली हुई सूजी के घोल में आलू वाला मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला लें। अगर घोल ज्यादा गाढ़ा लगे, तो थोड़ा पानी और डाल सकते हैं। ध्यान रहे घोल न तो बहुत ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा।
    • एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें। उस पर हल्का तेल लगाएं। अब एक बड़ा चम्मच घोल लेकर तवे के बीच में डालें और हल्के हाथ से थोड़ा फैलाएं, जैसे आप छोटे पैनकेक बनाते हैं। इसे बहुत ज्यादा पतला न करें।
    • उत्तपम के किनारों पर थोड़ा तेल डालें और मध्यम आंच पर एक तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। जब एक तरफ से सिक जाए, तो पलटकर दूसरी तरफ से भी सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लें।
    • गरमागरम आलू उत्तपम को नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ परोसें। यह हरी चटनी और दही के साथ भी बहुत स्वादिष्ट लगता है।