Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डिनर के बाद पेट के भारीपन से आराम दिलाएगी Soha Ali Khan की ये खास 'डाइजेस्टिव चाय', 4 चीजों से होती है तैयार

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 05:15 PM (IST)

    सोहा अली खान ने रात के खाने के बाद पेट के भारीपन और गैस से राहत के लिए अपनी खास 'डाइजेस्टिव चाय' का नुस्खा शेयर किया ...और पढ़ें

    सोहा अली खान की यह खास 'डाइजेस्टिव टी' है बड़े काम की (Image Source: AI-Generated)

    सोहा अली खान की यह खास 'डाइजेस्टिव टी' है बड़े काम की (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. सोहा अली खान ने साझा की अपनी खास डाइजेस्टिव चाय

    2. दालचीनी, अदरक, सौंफ और तुलसी से बनती है यह चाय

    3. रात के खाने के बाद पेट के भारीपन से दिलाए राहत

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर रात में भरपेट खाना खाने के बाद पेट में भारीपन या गैस की समस्या आम हो जाती है। अगर आप भी इस दिक्कत से जूझते हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान के पास आपके लिए एक बेहद असरदार घरेलू उपाय है।

    हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ पसंदीदा चीजों का जिक्र करते हुए सोहा ने अपनी एक खास 'डाइजेस्टिव टी' के बारे में बताया। यह चाय उनके शाम के रूटीन का एक ऐसा सुकून भरा हिस्सा है, जो भारी खाने के बाद पेट को एकदम हल्का कर देता है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Soha (@sakpataudi)

    कैसे तैयार होती है यह चाय?

    इस चाय को बनाने के लिए आपको बाजार से कोई महंगी चीज लाने की जरूरत नहीं है। आपकी रसोई में रखे मसालों से ही यह आसानी से बन जाती है।

    आपको बस ये चीजें चाहिए:

    • एक कप पानी
    • एक से दो इंच लंबी दालचीनी का टुकड़ा
    • एक सेंटीमीटर हल्का कुचला हुआ ताजा अदरक
    • एक चौथाई चम्मच सौंफ
    • 2 से 3 तुलसी की पत्तियां

    बनाने की विधि

    एक पैन में पानी और इन सभी चीजों को डालकर उबलने के लिए रख दें। जब पानी उबलने लगे, तो गैस धीमी कर दें और इसे 5 से 7 मिनट तक अच्छी तरह पकने दें। इसके बाद चाय को छान लें और गर्मा-गर्म पिएं।

    खबरें और भी

    आखिर क्यों इतनी फायदेमंद है यह चाय?

    सोहा की इस चाय में शामिल हर एक सामग्री सेहत के कई राज समेटे हुए है:

    • अदरक का कमाल: यह अपच, कब्ज, उल्टी और पेट फूलने जैसी दिक्कतों को शांत करने में बहुत मददगार है।
    • सौंफ के गुण: खाने के बाद सौंफ खाने का चलन पुराना है, क्योंकि यह तुरंत गैस और ब्लोटिंग से राहत देती है।
    • दालचीनी की ताकत: इसमें बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं। यह डायबिटीज और दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करने में मदद करती है।
    • तुलसी के फायदे: यह शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के साथ-साथ आपके पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखती है।

    डॉक्टर से सलाह कब लें?

    सोहा ने अपने पोस्ट में इस बात पर भी जोर दिया है कि भले ही यह चाय उनके लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन यह हर किसी के शरीर को सूट करे ऐसा जरूरी नहीं। अगर आप प्रेग्नेंट हैं, आपको रिफ्लक्स की शिकायत रहती है, या आप डायबिटीज और खून पतला करने वाली दवाइयां खा रहे हैं, तो इस ड्रिंक को अपनी रूटीन में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।

    यह भी पढ़ें- वजन घटाने से लेकर स्ट्रेस दूर करने तक, लेमनग्रास टी पीने से मिलेंगे हैरान करने वाले फायदे

    यह भी पढ़ें- सिरदर्द हो या सुस्ती, चाय को मानते हैं हर प्रॉब्लम का हल? तो जान लें कैसे सेहत को पहुंच रहा नुकसान