विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टेस्टी और हेल्दी तरीके से करना चाहते हैं दिन की शुरुआत, तो नाश्ते में ट्राई करें 5 Oats Smoothie

Published: Sat, 30 Nov 2024 08:44 PM (IST)

ओट्स एक ऐसा अनाज है जिसे बच्चे से लेकर बूढ़े तक आसानी से खा सकते हैं। इससे मिलने वाले फायदे ...और पढ़ें

नाश्ते में बनाएं टेस्टी और हेल्दी स्मूदीज (Picture Credit- Freepik)
नाश्ते में बनाएं टेस्टी और हेल्दी स्मूदीज (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. दिन की अच्छी शुरुआत के लिए हेल्दी नाश्ता जरूरी है।
  2. ऐसे में ओट्स हेल्दी ब्रेकफास्ट का एक बढ़िया ऑप्शन है।
  3. आप इन तरीकों से इसका टेस्टी स्मूदी बना सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ओट्स ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर एक सुपरफूड है, जिसे इन दिनों कई लोग अपनी डाइट का हिस्सा बना रहे हैं। धरती पर मिलने वाले सबसे ज्यादा स्वस्थ अनाज में से एक ओट्स है। ये ग्लूटन फ्री होने के साथ ही ढेर सारे विटामिन, मिनरल, एंटी ऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होता है। इससे वजन कम होने में मदद मिलती है, ब्लड शुगर लेवल संतुलित होता है, हार्ट की बीमारियों से बचाव करता है। साथ ही ये कब्ज दूर करने में मदद करता है, हाइपरटेंशन दूर करता है और स्किन हेल्थ में भी सुधार लाता है।

इन्हीं कारणों से ओट्स ब्रेकफास्ट का एक बेहतरीन ऑप्शन है। ये देर तक पेट भरे होने का एहसास दिलाता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। फिर सुबह-सुबह ओट्स की स्मूदी बनाना बेहद आसान और पौष्टिक आहार लेने का बेस्ट तरीका है। स्मूदी में चीनी डालने से बचें। इसकी जगह खजूर या गुड़ का उपयोग करें। सीजनल फल और सब्जियों का चुनाव करें, जिससे ये और भी पौष्टिक बनें। ओट्स को रात भर पानी में भिगो कर सुबह इसकी स्मूदी बनाने से स्मूदी का टेक्सचर सॉफ्ट और क्रीमी होता है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ ओट्स स्मूदी की रेसिपीज, जो बनाएंगी आपकी सुबह आसान और स्वास्थ्य को करेंगी बेहतर –

यह भी पढ़ें-  सर्दियों में खाना बनाने में आता है आलस, तो इन बैच कुकिंग आइडियाज से आसान बनाएं अपना काम

ओट्स बनाना स्मूदी

केला, दालचीनी पाउडर, टोंड/सोय या कोई भी दूध, ओट्स, डार्क चॉकलेट, पीनट बटर को ब्लेंडर में एकसाथ ब्लेंड करें। क्रंच के लिए चॉको चिप्स डालें और ग्लास में सर्व करें।

एप्पल ओट्स स्मूदी

कटे हुए सेब के टुकड़े, रोस्ट किए हुए बादाम, दूध और ओट्स को ब्लेंड करें। ग्लास में सर्व करें और एप्पल ओट्स के फायदे इस आसान-सी स्मूदी रेसिपी से पाएं।

एप्पल सिनेमन ओट्स स्मूदी

ओट्स, गुड़ का पाउडर, गर्म पानी, दूध, दालचीनी और सेब के टुकड़े एकसाथ ब्लेंड करें। गुड़ के कारण ये स्मूदी कुछ डिफरेंट टेस्ट करती है और स्मूदी को एक देसी टच देती है।

चॉकलेट ओट्स स्मूदी

ओट्स में भींगे हुए खजूर के टुकड़े डालें, गर्म पानी, दूध और कोकोआ पाउडर मिलाएं और अच्छे से ब्लेंड करें। चॉको चिप्स डाल कर सर्व करें।

स्ट्रॉबेरी ओट्स चिया स्मूदी

रात भर भीगे हुए ओट्स में दूध, भीगे हुए चिया सीड्स, स्ट्रॉबेरी डालें और ब्लेंड करें। मेसन जार में इस स्मूदी को रात भर के लिए फ्रिज में स्टोर कर के अगली सुबह चिल्ड स्मूदी का आनंद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  लेट नाइट क्रेविंग को शांत करेंगे ये हेल्दी स्नैक्स, वजन भी होगा कंट्रोल और पचाना भी रहेगा आसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।