30 मीटर लंबी प्लेट में परोसा जाता है 111 तरह का चीज़, गिनीज बुक में दर्ज है फ्रांस के इस रेस्तरां का नाम
दक्षिणी फ्रांस का 'ले ग्रां बुफे' रेस्तरां अपनी 30 मीटर लंबी चीज़ प्लेट के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है, जहां मेहमानों को 111 किस्म का चीज़ पर ...और पढ़ें

फ्रांस में 30 मीटर लंबी प्लेट में मिलते हैं 111 तरह के चीज़ (Picture Courtesy: lesgrandsbuffets.com)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस में चीज़ सिर्फ खाने की वस्तु नहीं, बल्कि संस्कृति का अहम हिस्सा माना जाता है। इसी परंपरा को शानदार रूप देता है दक्षिणी फ्रांस का एक खास रेस्तरां, जहां मेहमानों को एक साथ 111 किस्म का चीज़ परोसा जाता है, वो भी 30 मीटर लंबी प्लेट में।
दक्षिणी फ्रांस के नारबोन शहर में स्थित ले ग्रां बुफे नाम का यह रेस्तरां दुनिया की सबसे बड़ी चीज़ प्लेट परोसने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स रिकॉर्ड अपने नाम कर चुका है। यहां कैमेम्बर्ट, रेब्लेशों, मोविए मारोय, रैकलेट जैसे मशहूर फ्रेंच चीज़ से लेकर ब्लू वेन्ड, सॉफ्ट, हार्ड और प्रेस्ड चीज़ तक, हर स्वाद के लिए विकल्प मिलते हैं।
37 साल पुरानी परंपरा, बुफे का भव्य अंदाज
यह ऑल यू कैन ईट बुफे रेस्तरां 1989 में लुई और जेन प्रिवा ने शुरू किया गया था। एक तय कीमत पर यहां करीब 150 क्लासिक फ्रेंच डिशेज परोसी जाती हैं। खास बात यह है कि मेन्यू में 19वीं सदी के मशहूर शेफ ऑगस्ट एस्कोफिए की रेसिपी भी शामिल हैं। इस रेस्तरां में खाने की कीमत ऐसे लगा लीजिए कि यहां हर व्यक्ति लगभग को 67.50 यूरो (करीब 7,300 रुपये) में अनलिमिटेड खाने का ऑप्शन मिलता है।
-1771221577849.jpg)
(Picture Courtesy: lesgrandsbuffets.com)
प्रेस्ड डक सेरेमनी
रेस्तरां अपनी खास प्रेस्ड डक सेरेमनी के लिए भी जाना जाता है, जिसमें पारंपरिक तरीके से चीज़ की बतख तैयार की जाती है। हर साल यहां करीब 4 लाख ग्राहक आते हैं, और एडवांस बुकिंग कई महीनों पहले करनी पड़ती है। लगभग 300 करोड़ रुपये के सालाना टर्नओवर के साथ यह फ्रांस का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला रेस्तरां है।
खबरें और भी
चीज़ प्लेट के लिए खास कमरा और वाइन पेयरिंग

(Picture Courtesy: lesgrandsbuffets.com)
30 मीटर लंबी चीज़ प्लेट को एक खास तापमान-नियंत्रित कमरे में सजाया जाता है, ताकि हर चीज़ का स्वाद और बनावट बनी रहे। यहां मौजूद अनुभवी फ्रॉमाजर मेहमानों को चीज़ के साथ सही वाइन पेयरिंग की सलाह भी देते हैं, जिससे खाने का अनुभव और यादगार बन जाता है। कुल मिलाकर, चीज़ प्रेमियों के लिए यह रेस्तरां सिर्फ खाने की जगह नहीं, बल्कि फ्रेंच परंपरा और स्वाद का अनोखा मेल है।